-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nashik Clean Godavari Bond Nse Listing Devendra Fadnavis
NSE पर लिस्ट हुआ ‘क्लीन गोदावरी बॉन्ड’: कुंभ विकास को मिलेगा बूस्ट, CM फडणवीस बोले- ऐतिहासिक क्षण
- Written By: आकाश मसने
CM Devendra Fadnavis ने NSE मुंबई में नासिक मनपा के ‘क्लीन गोदावरी बॉन्ड’ को लिस्ट किया। कुंभ मेले से जुड़े विकास कार्यों और ऊर्जा कंपनियों को NSE पर लिस्ट करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Clean Godavari Bond: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई में नासिक नगर निगम के ‘क्लीन गोदावरी बॉन्ड’ को औपचारिक रूप से लिस्ट किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने कहा कि दक्षिण की गंगा कहलाने वाली गोदावरी नदी की सफाई में नागरिकों और निवेशकों की स्वैच्छिक भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के संदेश को दोहराते हुए कहा कि आगामी कुंभ मेले की पवित्रता और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभ मेले की तैयारियों के तहत नासिक क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं।
बॉन्ड के सब्सक्रिप्शन के लिए निवेशकों से चार गुना प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि नासिक नगर निगम के ‘क्लीन गोदावरी बॉन्ड’ के सब्सक्रिप्शन के लिए निवेशकों से चार गुना अधिक प्रतिक्रिया मिली है। यह स्थानीय स्वशासी निकाय की वित्तीय क्षमता, रेटिंग और पारदर्शी प्रक्रिया का प्रमाण है। सीएम देवेंद्र ने कहा कि इससे पहले पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगमों ने भी खुले वित्तीय बाजार से बॉन्ड के माध्यम से सफलतापूर्वक धन जुटाया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 281 NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 10 साल सेवा वालों का होगा समायोजन
महाराष्ट्र विधानसभा में CM फडणवीस का बड़ा एलान, जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून जल्द, बाल अपराध की उम्र 16 वर्ष
महाराष्ट्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सख्त कार्रवाई, फडणवीस बोले-जल्द बनेगी पुलिस की स्पेशल टीम
महाराष्ट्र में बाल अपराधियों की आयु सीमा 16 वर्ष करने का प्रस्ताव,गंभीर अपराधों पर सख्ती की तैयारी
NSE प्रक्रिया से 26 करोड़ रुपये मिलेंगे
मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में 15 नगर निगम ऐसी क्षमता रखते हैं जो नियामक प्रक्रिया के माध्यम से विशेष योग्यता और अनुमोदन प्राप्त करने के बाद विकास कार्यों के लिए धन जुटा सकते हैं। खुले बाजार से जुटाए गए फंड के आधार पर केंद्र सरकार से मिलने वाली अवसंरचना निधि का मार्ग भी सरल हुआ है। उन्होंने बताया कि NSE प्रक्रिया से 26 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन कोष मिलेगा, जिससे नगर निगम पर ब्याज का बोझ शून्य प्रतिशत तक कम किया जा सकेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, शहरी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. केएच गोविंदराज, NSE के प्रबंध निदेशक आशीष चौहान, मित्र के CEO प्रवीण परदेशी, मंडल आयुक्त प्रवीण गेडाम, कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह और नासिक नगर निगम आयुक्त मनीषा खत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- देश की पहली अर्बन टनल: ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव का सफर अब सिर्फ 15-20 मिनट में, TBM लॉन्चिंग आज
ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां भी होंगी लिस्ट
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण कंपनियों की क्षमता बढ़ाने के लिए एनएसई के माध्यम से धन उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में महापारेषण (एमएसईटीसीएल), इसके बाद महावितरण और महानिर्मिति को लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में एनएसई का अनुभव अत्यंत सहायक होगा।
Nashik clean godavari bond nse listing devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














