- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ashok Kharat Case Witness Jitendra Shelke Dies Samruddhi Expressway Accident
अशोक खरात केस बड़ा मोड़: मुख्य गवाह और ट्रस्टी जितेंद्र शेलके की भीषण सड़क हादसे में मौत, कंटेनर में धंसी कार
Ashok Kharat Case Witness Accident: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले के अहम राजदार जितेंद्र शेलके की समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल है।
- Written By: आकाश मसने

दुर्घटनाग्रस्त कार, जितेंद्र शेलके (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Case Witness Jitendra Shelke Death: महाराष्ट्र के चर्चित अशोक खरात सेक्स स्कैंडल में एक सनसनीखेज मोड़ आया है। इस पूरे प्रकरण की सबसे अहम कड़ी माने जा रहे ‘शिवनिका ट्रस्ट’ के उपाध्यक्ष जितेंद्र शेलके की शुक्रवार को समृद्धि महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र शेलके अपने परिवार के साथ छत्रपति संभाजीनगर से शिरडी की ओर जा रहे थे। यात्रा के दौरान धोत्रे गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक भारी कंटेनर से पीछे से टकरा गई। यह हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक कर कंटेनर के नीचे घुस गया। इस हादसे में जितेंद्र शेलके की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। शेलके की पत्नी को क्रेन और अन्य औजारों की मदद से मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
हादसे में घायल जितेंद्र के शेलके की पत्नी और बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत भी नाजुक बताई जा रह है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में शिवसेना-भाजपा टकराव तेज: उपमहापौर कृष्णा पाटिल की खुली चुनौती, कहा- इस्तीफा देकर फिर लड़ें चुनाव
अमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
आसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
पुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
साजिश या महज इत्तेफाक?
यूं तो पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना मान रही है, लेकिन जिस तरह से शेलके इस हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े थे, उसने शक की सुई घुमा दी है। जितेंद्र शेलके केवल ट्रस्टी ही नहीं, बल्कि ढोंगी बाबा अशोक खरात के सबसे भरोसेमंद राजदार थे। खरात की गिरफ्तारी के बाद से शेलके पुलिस की जांच के रडार पर थे और माना जा रहा था कि उनके खुलासे से कई रसूखदार लोग मुश्किल में पड़ सकते थे।
यह भी पढ़ें:- धमकी मत दो, हिम्मत है तो…, संजय राउत ने किस बात पर पीएम मोदी को ललकारा? जानें पूरा वाकया
पुलिस जांच का दायरा
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या कार का संतुलन बिगड़ा था या फिर इसे जानबूझकर अंजाम दिया गया। शेलके पिछले कुछ दिनों से काफी मानसिक तनाव में भी बताए जा रहे थे। अब पुलिस समृद्धि महामार्ग के सीसीटीवी फुटेज और शेलके के कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि सच सामने आ सके।
Ashok kharat case witness jitendra shelke dies samruddhi expressway accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नॉर्वेजियन मीडिया की घटिया हरकत! अखबार के कार्टून में PM मोदी को ‘सपेरा’ छापने पर अंतरराष्ट्रीय आलोचना
May 20, 2026 | 09:40 AMठाणे में शिवसेना-भाजपा टकराव तेज: उपमहापौर कृष्णा पाटिल की खुली चुनौती, कहा- इस्तीफा देकर फिर लड़ें चुनाव
May 20, 2026 | 09:35 AMअमरावती: मोर्शी ओपन जेल में फर्जीवाड़ा! मां की बीमारी का झूठा बहाना बना कर, कैदी ने जेल प्रशासन को किया गुमराह
May 20, 2026 | 09:33 AMमध्य प्रदेश में हड़ताल: आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट संघ का विरोध
May 20, 2026 | 09:28 AMExplainer: अगर भारत ने रोक दी सप्लाई तो नेपाल में आ जाएगा भूचाल! फिर बालेंद्र शाह ने क्यों की भंसार वाली गलती?
May 20, 2026 | 09:13 AMमेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
May 20, 2026 | 09:10 AMRubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
May 20, 2026 | 09:03 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












