मोबाइल पर मिला अपना ही वीडियो और फिर… अशोक खरात मामले में पीड़िता ने बताया उस दिन केबिन में क्या हुआ
Ashok Kharat Case: नासिक के 'कैप्टन' अशोक खरात के खिलाफ 7वीं FIR दर्ज हुई है। पीड़िता ने शिकायत में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पीडित ने खरात के केबिन में क्या हुआ यह भी बताया है।
- Written By: आकाश मसने
अशोक खरात के वायरल वीडियो का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Case Victim Statement: महाराष्ट्र के नासिक जिले में अंकशास्त्र (Numerology) की आड़ में लोगों की लाचारी का फायदा उठाने वाले स्वयंभू ‘कैप्टन’ अशोक खरात के काले कारनामों का अब पर्दाफाश हो गया है। नासिक के कनाडा कॉर्नर स्थित ओक्स प्रॉपर्टीज के ऑफिस में किस्मत के नंबर बताने का दावा करने वाले इस ढोंगी बाबा के खिलाफ अब सातवीं प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है, जिसमें एक उच्च शिक्षित युवती ने रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं।
दैवीय शक्ति का झूठा दावा कर की हैवानियत
पीड़ित युवती के अनुसार, वह जुलाई 2024 में अपने करियर और शिक्षा के संदर्भ में सलाह लेने के लिए खरात के केबिन में गई थी। वहां अशोक खरात ने उसे तांबे के एक लोटे में कुछ पीने के लिए दिया। वह पानी पीते ही युवती को चक्कर आने लगे और उसे ग्लानि महसूस होने लगी। इसी बेहोशी जैसी हालत का फायदा उठाकर खरात ने उसे अपने पास खींचा और कहा, “मैं महादेव का अवतार हूं, मेरे पास दैवीय शक्तियां हैं, मैं तुम्हारा करियर बना दूंगा।” इसके बाद उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पाप का यह घड़ा यहीं नहीं भरा। जुलाई से दिसंबर 2024 के बीच अशोक खरात ने बार-बार युवती का यौन शोषण किया। जब भी युवती ने विरोध करने की कोशिश की, तो खरात ने उसे अपनी ‘दैवीय शक्तियों’ का डर दिखाया। उसने धमकी दी कि वह उसके हंसते-खेलते घर को तबाह कर देगा और उसके पिता को जान से मार देगा। डर के मारे वह युवती महीनों तक चुप्पी साधे रही।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
युवती के पास आया अपना ही वीडियो
दिसंबर 2025 में इस मामले में एक नया मोड़ आया, जब युवती को एक अनजान नंबर से अपना ही एक आपत्तिजनक वीडियो मिला। जब उसने इसके बारे में अशोक खरात से सवाल किया, तो उसने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यह ‘AI द्वारा बनाया गया’ फर्जी वीडियो है और इस पर विश्वास न करें। खरात ने उसे इस मामले में शिरडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए भी मजबूर किया, ताकि वह खुद बच सके।
यह भी पढ़ें:- ‘अशोक खरात ने जयंत पाटिल को खून से नहलाया’, BJP विधायक गाेपीचंद पडलकर का सनसनीखेज आरोप, मचा सियासी हड़कप
हालांकि, नासिक पुलिस की जांच में खरात का सारा ड्रामा धरा का धरा रह गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 18 मार्च को हुई गिरफ्तारी के बाद हुई जांच में न केवल यौन शोषण के वीभत्स मामले सामने आए हैं बल्कि 1,500 करोड़ रुपये की अकूत संपत्ति का भी पता चला है।
