-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Jayant Patil Blood Ritual Allegations Gopichand Padalkar Ashok Kharat Controversy
‘अशोक खरात ने जयंत पाटिल को खून से नहलाया’, BJP विधायक गाेपीचंद पडलकर का सनसनीखेज आरोप, मचा सियासी हड़कप
- Written By: आकाश मसने
Ashok Kharat Case: भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने जयंत पाटिल पर 'भोंदू बाबा' अशोक खरात के साथ मिलकर खूनी अनुष्ठान करने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

गाेपीचंद पडलकर व जयंत पाटिल, इनसेट- अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Gopichand Padalkar Allegations On Jayant Patil: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया और बेहद चौंकाने वाला विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक गोपीचंद पडलकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता जयंत पाटिल पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पडलकर का दावा है कि जयंत पाटिल ने अपने राजनीतिक करियर को चमकाने की कोशिश में ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात के माध्यम से कथित तौर पर इंसानी खून से स्नान किया था।
खूनी अनुष्ठान और नरबलि का संदेह
बुधवार को मुंबई में मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक गाेपीचंद पडलकर ने दावा किया कि जयंत पाटिल अपने बेटे के साथ ईशान्येश्वर मंदिर गए थे, जिसे भोंदूबाबा अशोक खरात चलाता था। पडलकर ने कहा कि खरात एक बार सांगली के ईश्वरपुर भी गया था, जहां उसने कथित तौर पर जयंत पाटिल को खून से नहलाया था। पडलकर ने इस मामले की गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस को संदेह है कि खरात ने नरबलि जैसे घृणित कृत्य भी किए होंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह सच है, तो उस खून का स्रोत क्या था और उसकी पहचान उजागर होनी चाहिए।
ढोंगी बाबाओं से अंधविश्वास वाले काम करते हैं
पडलकर ने जयंत पाटिल और NCP की विचारधारा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ ये नेता खुद को फुले, शाहू और अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने वाला ‘प्रगतिशील’ बताते हैं, लेकिन दूसरी तरफ गुपचुप तरीके से ऐसे ढोंगी बाबाओं को अपने घरों में बुलाकर पूजा-पाठ और अंधविश्वास वाले काम करते हैं। पडलकर ने यहां तक तंज कसा कि राजनीतिक ताकत पाने के लिए शायद जयंत पाटिल ने उस बाबा का पेशाब भी पिया हो। उन्होंने दावा किया कि वह उस वीडियो का इंतजार कर रहे हैं जिसमें पाटिल अपने सिर पर पवित्र कलश रखकर पूजा करते दिखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
चुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप
इस विवाद में केवल अंधविश्वास ही नहीं, बल्कि भारी भ्रष्टाचार के आरोप भी शामिल हैं। पडलकर ने आरोप लगाया कि जब जयंत पाटिल जल संसाधन मंत्री थे, तब उन्होंने विशेष रूप से अशोक खरात को पानी पहुंचाने के लिए 40 किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन मंजूर की थी। पडलकर के अनुसार, यह इस बात का प्रमाण है कि पाटिल और खरात के बीच गहरे संबंध थे।
यह भी पढ़े:- बाघ की खाल, सांप और जंगली जानवरों के अवशेष, तंत्र-मंत्र और नरबलि, अशोक खरात की काली करतूतों का बड़ा खुलासा
अशोक खरात को कड़ी सजा मिले: पडलकर
भाजपा विधायक पडलकर ने जयंत पाटिल के राजनीतिक सफर पर निशाना साधते हुए कहा कि जो नेता कभी मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते थे, वे अब जिला परिषद और ग्राम पंचायत स्तर की राजनीति तक सिमट गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज और संतों की भूमि है, जहां अशोक खरात जैसे धोखेबाजों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
Jayant patil blood ritual allegations gopichand padalkar ashok kharat controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM












