

Maharashtra Police Constable Recruitment: नासिक ग्रामीण पुलिस बल में 262 रिक्त पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के मैदानी परीक्षण ने सबको चौंका दिया है। इस वर्ष उम्मीदवारों ने शारीरिक दमखम का ऐसा परिचय दिया है कि लगभग 150 से अधिक अभ्यर्थियों ने 50 में से 50 पूरे अंक प्राप्त किए हैं।
इस असाधारण प्रदर्शन के कारण अब लिखित परीक्षा का 'कटऑफ' रिकॉर्ड स्तर पर जाने की संभावना है। एक पद पर 10 की दावेदारी पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटील के मार्गदर्शन में 210 पुलिस सिपाही और 52 चालक पदों के लिए यह भर्ती आयोजित की जा रही है।
नियमों के अनुसार, एक पद के मुकाबले 10 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए चुना जाना है। लेकिन 'आउट ऑफ' अंक लाने वालों की भारी संख्या को देखते हुए अब 45 से कम अंक पाने वालों के लिए राह मुश्किल नजर आ रही है।
मैदानी परीक्षा के नतीजे कुछ इस प्रकार रहे है-पुलिस सिपाही 30 से अधिक उम्मीदवारों को 50/50 अंक मिले, जबकि 47 अभ्यर्थी 48 अंकों पर रहे। वाहन चालक यहां मुकाबला और भी कड़ा है। 141 उम्मीदवारों ने 50 में से 50 अंक हासिल किए, वहीं 364 अभ्यर्थियों को 48 अंक मिले।
विशेषज्ञों का मानना है कि अब असली लड़ाई लिखित परीक्षा में होगी, जहां 48 से 50 अंक लाना अनिवार्य हो सकता है, यह भर्ती आगामी सिंहस्थ कुभ मेले के सुरक्षा बंदोबस्त के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन 262 नए प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के शामिल होने से नासिक ग्रामीण पुलिस की ताकत और बढ़ेगी।