- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ambulance Drivers Threaten Strike In Nashik
नाशिक में एंबुलेंस चालकों ने दी हड़ताल की धमकी
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Photo
नाशिक: ऐन कोरोना (Corona) और नए वेरिएंट ओमीक्रोन (New Variants Omicron) के तेजी से सामने आ रहे मामलों के बीच खबर है कि तीन महीने से वेतन से वंचित जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत काम करने वाले एंबुलेंस चालकों (Ambulance Drivers) ने काम बंद करने की चेतावनी दी है। इन चालकों ने उन्हें प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर कंपनी की बजाय राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत नियुक्ति करने की मांग की है। ऐन कोरोना काल में अगर ये चालक अपनी सेवाएं देना बंद कर देते हैं तो मां और शिशु भारी परेशानी में आ सकते हैं।
ग्रामीण भागों की गर्भवती महिलाओं, नवजातों और दुर्घटना में जख्मी हुए लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सिविल हॉस्पिटल तक उपचार के लिए ले जाने और उन्हें वापस लाने का काम इन्हीं एंबुलेंस ड्राइवरों के जरिए किया जाता है। करीब 17 वर्षों से ये चालक एंबुलेंस चला रहे हैं। उनकी सेवाएं रुकने का मतलब है कि सैकड़ों लोग हॉस्पिटल में उपचार से वंचित रह जाएंगे।
15 हजार की जगह मिलता है 9 हजार
फिलहाल भोपाल की एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के जरिए इन चालकों का वेतन दिया जाता है। जिले में 102 चालक एंबुलेंस चलाने का काम करते हैं। इन कर्मचारियों को महीने में 15 हजार 445 रुपए का वेतन देना तय हुआ है, लेकिन प्रत्यक्ष रूप से इनके हाथ में 8 हजार 900 रुपए ही आता है। तीन महीने से केवल नाशिक के ही नहीं, बल्कि राज्य भर के सैकड़ों कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के प्याज पर मोदी-मेलोनी की तस्वीर, व्यंगचित्रकार ने पीएम को दिया अनूठा संदेश
8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
नासिक में विधान परिषद सीट के लिए महायुति में होगा महायुद्ध! BJP और शिवसेना आमने-सामने, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
मंत्रालय तक की गई शिकायत
इन कर्मचारियों ने संगठनों के जरिए जिला शल्य चिकित्सक, जिला मेडिकल अधिकारी, संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तक इसे लेकर शिकायत की है, लेकिन कंपनी का तर्क है कि वेतन के लिए पैसे नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि सरकारी अधिकारियों का कहना है कि फंड वितरण की प्रक्रिया जारी है।
आंदोलन की तैयारी
नाशिक में एंबुलेंस चालकों द्वारा आंदोलन करने की तैयारी शुरू की गई है। कर्मचारियों ने वेतन देने के लिए 15 दिन का वक्त दिया है। कर्मचारियों ने कम से कम 14 हजार रुपए वेतन देने की मांग की है। अगर ये मांग पूरी नहीं की गई तो चालक पूरी तरह से काम बंद करने का मूड बना चुके हैं।
Ambulance drivers threaten strike in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














