-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrashekhar Bawankule Made A Big Disclosure 90 Seats Divided In Mahayuti
महायुति में बंट गई 90 फीसदी सीटें, 13 के बाद होगी घोषणा, चंद्रशेखर बावनकुले ने किया बड़ा खुलासा
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र में महायुति की विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर है और अब इससे संबंधित एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। चुनावी तैयारियों में जुटी महायुति के प्रमुख घटक दल बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का दावा है कि गठबंधन में 90 फीसदी सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है।

चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति की विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित एक बड़ी जानकारी सामने आई। चुनावी तैयारियों में जुटी महायुति के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का दावा है कि गठबंधन में 90 फीसदी सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। अगले 2 से 3 दिनों में शेष हम 10 प्रतिशत सीटों का आवंटन भी पूरा कर लिया जाएगा।
चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि 13 अक्टूबर को बीजेपी की राज्य संसदीय समिति की बैठक में चर्चा होगी, उसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। बैठक के बाद पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी सीटों की और बाद में उपमुख्यमंत्री अजित पवार अपनी सीटों की घोषणा करेंगे।
ज्यादा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
उन्होंने कहा कि भाजपा जात-पात और धर्म की राजनीति नहीं करती। हमारा हिंदुत्व रुख मजबूत है। हिंदुत्व हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारी प्रतिबद्धता हर हिंदुओं के प्रति है और इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
🟧11 -10 -2024 | नागपूर | माध्यमांशी संवाद भारतीय जनता पार्टी कुठलीही जात – पात बघून निर्णय घेत नाही. आम्ही उमेदवाराच्या मेरिट वर निर्णय घेतो. हिंदुत्ववादी विचारांशी आम्ही कधीही तडजोड करत नाही.#BJP #Maharashtra #Nagpur #ChandrashekharBawankule pic.twitter.com/eVBm5tECCm — Chandrashekhar Bawankule (@cbawankule) October 11, 2024
यह भी पढ़ें- Maharashtra: ‘महाविकास अघाड़ी में 210 सीटों पर बनी सहमति’, शिवसेना नेता संजय राउत बोले- जल्द होगा एलान
विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार का फैसला जाति के आधार पर नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर किया जाएगा। विदर्भ में पिछली बार बीजेपी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ी थी और इस बार भी बीजेपी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
उद्धव ठाकरे पर बोला हमला
इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तथा शिवसेना उद्धव गुट के पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में उद्धव की उपयोगिता खत्म हो गई है। उद्धव ने बीजेपी द्वारा दिए गए सम्मान को मिट्टी में मिला दिया है और महाविकास अघाड़ी उन्हें कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।
यह भी पढ़ें- महायुति गठबंधन आज 235 उम्मीदवारों के लिए जारी कर सकती है लिस्ट, एनसीपी को मिलेंगी इतनी सीटें
उन्होंने कहा, जब देवेन्द्र फडणवीस गठबंधन में थे तो छोटे भाई की तरह काम कर रहे थे। अब हर कोई देख सकता है कि मविआ में शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के साथ क्या किया है? पवार उद्धव ठाकरे को घर बुलाते हैं और कांग्रेस उन्हें दिल्ली बुलाती है।
कांग्रेस पर भी बरसे
चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा की हार से सीख लेनी चाहिए। नवंबर में मतदाता माविया के नेताओं के झूठ को ध्वस्त करने जा रहे हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कहा था कि हमारे सांसद चुनो और 8 हजार रुपए प्रति माह लो। ये झूठ निकला, राहुल ने आरक्षण पर भी झूठ बोला। इसलिए नाना पटोले को वास्तविकता से अवगत होना चाहिए। नाना पटोले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद का सपना देखना शुरू कर दिया है। ऐसे सपने तो मुंगेरीलाल के सपनों जैसे हैं। तो जागो नाना पटोले! यथार्थवादी बनो।
Chandrashekhar bawankule made a big disclosure 90 seats divided in mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














