नासिक में ध्वजारोहण करने गए 7 साल बच्चे की बेरहमी से हत्या, झाड़ियों में मिला शव, मचा हडकंप
नासिक शहर में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। झाड़ियों में एक बच्चे का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से शहर सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि बच्चे पर अत्याचार कर उसकी हत्या की गई है।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नासिक: नासिक शहर में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। झाड़ियों में एक बच्चे का शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से शहर सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि बच्चे पर अत्याचार कर उसकी हत्या की गई है। यह घटना नासिक के चांदवड में हुई है और इसने सभी को हिला दिया है।
पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7 साल का एक लड़का 3 दिनों से लापता था, लेकिन रविवार की सुबह अचानक चांदवड के वडनेरभैरव में उसका शव मिला। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
यह भी पढ़ें:- ठाणे में गोलीकांड, रिक्शा चालक के घर पर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
पुलिस को संदेह है कि लड़के पर अत्याचार ठाणे में गोलीकांड, रिक्शा चालक के घर पर हुई फायरिंग, इलाके में दहशतकर उसकी निर्दयता से हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने इस घटना की निंदा की है और इसके विरोध में गांव में बंद भी रखा है। वहीं गांव में हत्या के घटना के बाद शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल गया था, तब से वह घर नहीं लौटा था। परिजनाें ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद नासिक पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। इस दौरान उसका शव गांव के पास झाड़ियों में मिला।
यह भी पढ़ें:- जलगांव में छिड़ी पोस्टर वार, अजित और शरद पवार गुट लगा रहे एक-दूसरे पर आरोप
एक संदिग्ध को हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में लड़के को एक अनजान युवक के साथ जाते हुए देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने उस संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है। घटना के बारे में आगे की जांच जारी होने है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी से इस मामले की सच्चाई के बारे में पता लगा लिया जाएगा। पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ जारी है। इस हत्या के मकसद और घटना को अंजाम देने के बारे में पूछताछ की जा रही है।
