छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी

CG High Court Vacancy : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के 58 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 10 अगस्त 2026 तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

हितेश तिवारी

CG High Court Jobs : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत स्टाफ कार ड्राइवर, लिफ्टमैन और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के कुल 58 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन, चाहे डाक में देरी के कारण ही क्यों न पहुंचे हों, स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 58 पदों पर भर्ती

इस भर्ती में स्टाफ कार ड्राइवर के 17 पद, लिफ्टमैन के 7 पद और कंटीजेंसी फंड कर्मचारी के 34 पद शामिल हैं। स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना, वैध ट्रांसपोर्ट या कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस तथा सभी प्रकार के वाहन चलाने का अनुभव जरूरी है।

वाहन मैकेनिक का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी। लिफ्टमैन पद के लिए 12वीं पास होने के साथ सरकारी मान्यता प्राप्त आईटीआई से वायरिंग या इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रमाणपत्र आवश्यक है। वहीं कंटीजेंसी फंड कर्मचारी पद के लिए केवल 8वीं पास उम्मीदवार ही पात्र होंगे।

हाईकोर्ट ने साफ किया है कि 8वीं से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन 10 अगस्त 2026 तक होंगे

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। स्टाफ कार ड्राइवर और लिफ्टमैन पद के लिए लेवल-4 के तहत 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। वहीं कंटीजेंसी फंड कर्मचारी को कलेक्टर, बिलासपुर द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर सभी शैक्षणिक, पहचान, जाति और अनुभव प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। कंटीजेंसी फंड कर्मचारी पद के लिए 8वीं पास होने का नोटरीकृत शपथ पत्र भी लगाना अनिवार्य है।

इसके बाद सभी दस्तावेज एक बंद लिफाफे में रखकर उस पर पद का नाम, विज्ञापन संख्या 04/2026 और विज्ञापन जारी होने की तिथि लिखते हुए "रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बोदरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)-495220" के पते पर केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा