- Hindi News »
- Article »
- Trump Hinted At Kovid 19 China To Suffer Misinformation
ट्रम्प ने दिया संकेत: कोविड-19 पर चीन की गलत सूचना के भुगतने होंगे दुष्परिणाम
- Written By: रंजन सिंह

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इशारा किया कि कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कथित रूप से गलत जानकारी देने के कारण चीन को दुष्परिणाम भुगतने होंगे। यह संक्रमण चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुआ था और इसने अब तक दुनिया में 1,19,666 लोगों की जान ले ली है और करीब 20 लाख लोग इससे संक्रमित हैं।
व्हाइट हाउस में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक पत्रकार ने ट्रम्प से बार-बार सवाल किया कि इसके लिए चीन कोई दुष्परिणाम क्यों नहीं भुगत रहा? इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा, ‘‘आपको कैसे पता, इसके कोई दुष्परिणाम नहीं हैं?” इस बारे में बार-बार सवाल किए जाने पर ट्रम्प ने कहा, ‘‘मैं आपको नहीं बताऊंगा। चीन को पता चल जाएगा। मैं आपको क्यों बताऊंगा?” चीन के खिलाफ अमेरिकी सांसदों की टिप्पणियों के बीच ट्रम्प ने कहा, ‘‘आपको पता चल जाएगा।” सीनेटर स्टीव डेन्स ने ट्रम्प को पत्र लिखकर अपील की है कि अमेरिका सरकार चीन से चिकित्सकीय आपूर्ति एवं उपकरणों पर निर्भरता को समाप्त करे और अमेरिका में दवाइयां बनाने संबंधी नौकरियां वापस लेकर आए। रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों ने भी चीन पर निर्भरता कम करने के लिए सोमवार को एक विधेयक पेश किया था। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
ईरान को ‘टोल’ दिया तो खैर नहीं: अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज में बढ़ा तनाव
बेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
MP की मोनालिसा ने केरल में दर्ज कराई जीरो FIR, VHP नेता और फिल्म निर्देशक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Trump hinted at kovid 19 china to suffer misinformation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किरीट सोमैया का मुंबई पुलिस स्टेशन में धरना, 87,000 बांग्लादेशीयों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का लगया आरोप
May 02, 2026 | 10:02 PMईरान को ‘टोल’ दिया तो खैर नहीं: अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज में बढ़ा तनाव
May 02, 2026 | 09:58 PMबेटिकट यात्रियों से 16.13 करोड़ की दंड वसूली, मध्य रेल के मुंबई मंडल का नया रिकॉर्ड
May 02, 2026 | 09:56 PMMP की मोनालिसा ने केरल में दर्ज कराई जीरो FIR, VHP नेता और फिल्म निर्देशक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
May 02, 2026 | 09:52 PMCM मोहन यादव इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का 3 मई को करेंगे भूमिपूजन; जानिए क्यों खास है यह प्रोजेक्ट
May 02, 2026 | 09:27 PMत्रिशंकु विधानसभा बनी तो टीएमसी-बीजेपी के पास क्या रास्ता? बहुमत के लिए क्या करेंगे मोदी और ममता, जानें सब कुछ
May 02, 2026 | 09:22 PMPune Nasrapur Case: वैकुंठ शमशान घाट पर होगा मासूम का अंतिम संस्कार, AI निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात
May 02, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM










