MP की मोनालिसा ने केरल में दर्ज कराई जीरो FIR, VHP नेता और फिल्म निर्देशक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Monalisa Viral Girl: मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली इस ‘वायरल गर्ल’ ने केरल में चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का नाम भी शामिल है।
Monalisa Bhosle Viral Girl Files Pocso Fir Against Vhp Leader Film Director
मोनालिसा ने दर्ज कराई एफआईआर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Monalisa Bhosle Viral Girl FIR Against Four People: प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी नीली आंखों की वजह से सुर्खियों में आई और बाद में केरल के एक मंदिर में अपने मुस्लिम प्रेमी से विवाह करने वाली युवती के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मध्य प्रदेश के खरगोन की रहने वाली इस ‘वायरल गर्ल’ ने केरल में चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।

युवती ने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की है, उनमें विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का एक पदाधिकारी और वह फिल्म निर्देशक भी शामिल है, जिसने उसे फिल्म में मौका देने का दावा किया था। केरल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मोनालिसा ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है, उनमें विहिप नेता और वकील अनिल विलायिल के साथ फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी शामिल हैं।

बदनामी करने का लगाया आरोप

इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़िता ने विहिप नेता और वकील अनिल विलायिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए, उसे बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस प्रकरण में जीरो एफआईआर दर्ज की है, जिसका अर्थ है कि मामला किसी भी थाने में दर्ज किया जा सकता है और बाद में संबंधित अधिकार क्षेत्र में ट्रांसफर किया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि कथित घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई हैं, इसलिए यह केस आगे की जांच के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपा जा सकता है।

फिल्म निर्देशक पर लगाए यह आरोप

पुलिस को दी शिकायत में ‘वायरल गर्ल’ ने उसे फिल्म में मौका देने वाले निर्देशक पर आरोप लगाया है कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर पिछले महीने कोच्चि में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवती ने भावुक होते हुए दावा किया था कि निर्देशक ने उसे कई बार अनुचित तरीके से छुआ। मोनालिसा का यह भी कहना है कि जब उसने यह बात अपने परिवार को बताई, तो उसे वहां से भी समर्थन नहीं मिला।

मोनालिसा की शादी को लेकर भी है विवाद

मोनालिसा की शादी को लेकर लगे आरोपों के कारण मामला और भी जटिल हो गया है। मोनालिसा भोसले के माता-पिता का आरोप है कि उसकी उम्र केवल 16 साल है और उन्होंने मध्य प्रदेश के महेश्वर पुलिस स्टेशन में मोनालिसा के पती फरमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हालांकि, मोनालिसा हमेशा से कहती रही हैं कि उसकी उम्र 18 साल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com