- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik Zilla Parishad Ceo Omkar Pawar Complaint Dopt Clarification
नासिक जिला परिषद का स्पष्टीकरण, CEO ओंकार पवार पर डीओपीटी में शिकायत आधारहीन; प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
Nashik Zilla Parishad CEO: नासिक जिला परिषद प्रशासन ने CEO ओंकार पवार के खिलाफ DOPT में की गई शिकायत को आधारहीन बताया है। प्रशासन के अनुसार पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से पूरी की गई।
- Written By: अंकिता पटेल

Nashik Omkar Pawar Complaint( Source: Social Media )
Nashik Omkar Pawar Complaint: नासिक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ओंकार निलम मधुकर पवार की कार्यप्रणाली को लेकर नई दिल्ली स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) में की गई शिकायत पूरी तरह आधारहीन है।
जिला परिषद प्रशासन ने मामले की तारीखवार विस्तृत जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार और पारदर्शी रही है। त्र्यंबकेश्वर तहसील के वाढोली निवासी निलेश भावसार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फर्जी रिपोर्ट के आधार पर मामले का निपटारा किया गया। प्रशासनिक स्तर पर जानबूझकर देरी और लापरवाही बरती गई। पर्याप्त साक्ष्य होने के बावजूद अधिकारियों ने उनकी अनदेखी की।
जिला परिषद का तारीखवार स्पष्टीकरण
प्रशासन ने संपत्ति क्रमांक 106 (पूर्व क्रमांक 306) से संबंधित जांच का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया है, जो इस प्रकार है-
सम्बंधित ख़बरें
बॉयफ्रेंड से सहेली की तारीफ सुनकर गुस्से से लाल हुई प्रेमिका, सहेली का बाल काटकर किया बदला
सख्त अभियान का असर: संभाजीनगर मनपा की रिकॉर्ड वसूली, पहली बार 221 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ठाणे मनपा क्षेत्र में जीते पार्षदों के बड़े वादे: डीपी रोड, गार्डन और स्कूल अपग्रेड योजना
अंबाझरी पार्क को आग से बचाएगा ‘पैंथेरा’! जानें क्या है वो AI तकनीक जो 3 मिनट में देगी अलर्ट
21 जनवरी 2026: मुख्य कार्यकारी अधिकारी के आदेश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच समिति कर गठन किया गया।
25 फरवरी 2026: समिति ने विस्तृत जांच के बाद अपनी आधिकारिक रिपोर्ट तैयार की।
06 मार्च 2026: यह रिपोर्ट जिला परिषद कार्यालय की प्राप्त हुई।
13 मार्च 2026: रिपोर्ट स्वीकार करते हुए उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (ग्रामपंचायत) को आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।
जांच रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष
जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि ग्रामपंचायत नमूना क्रमांक 08 के अभिलेखों में अनियमितताएं पाई गई, इसके लिए तत्कालीन ग्रामसेवक युवराज ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नियमविरुद्ध दर्ज किए गए नाम पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं, इसलिए नए आदेश की आवश्यकता नहीं है।
शुरू हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई
प्रशासन ने जानकारी दी है कि रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर संबंधित दी तत्कालीन ग्रामपंचायत अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-गर्मी बढ़ते ही नासिक के ग्रामीण इलाकों में जल संकट की आहट, कई गांवों के लिए टैंकर की मांग
नासिक जिला परिषद का कहना है कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी की गई है, अतः सीईओ ओंकार पवार के खिलाफ लगाए गए लापरवाही के आरोप पूरी तरह तथ्यहीन है।
Nashik zilla parishad ceo omkar pawar complaint dopt clarification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉयफ्रेंड से सहेली की तारीफ सुनकर गुस्से से लाल हुई प्रेमिका, सहेली का बाल काटकर किया बदला
Mar 27, 2026 | 01:43 PMसख्त अभियान का असर: संभाजीनगर मनपा की रिकॉर्ड वसूली, पहली बार 221 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
Mar 27, 2026 | 01:41 PMइजरायल के निशाने पर पाकिस्तान! तेहरान में दूतावास के पास गिरा बम, शहबाज सरकार ने दी जवाबी हमले की धमकी
Mar 27, 2026 | 01:39 PMफैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, हनुमान जयंती पर होगा रणबीर कपूर की Ramayana का फर्स्ट लुक आउट
Mar 27, 2026 | 01:38 PMठाणे मनपा क्षेत्र में जीते पार्षदों के बड़े वादे: डीपी रोड, गार्डन और स्कूल अपग्रेड योजना
Mar 27, 2026 | 01:38 PMआज महानवमी को माता सिद्धिदात्री की पूजा में करें इस आरती का पाठ, सिद्ध होगी पूजा और मिलेगी मां की विशेष कृपा
Mar 27, 2026 | 01:34 PMअंबाझरी पार्क को आग से बचाएगा ‘पैंथेरा’! जानें क्या है वो AI तकनीक जो 3 मिनट में देगी अलर्ट
Mar 27, 2026 | 01:32 PMवीडियो गैलरी

नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM










