सख्त अभियान का असर: संभाजीनगर मनपा की रिकॉर्ड वसूली, पहली बार 221 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

Sambhajinagar Property Tax Revenue: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने इस वित्तीय वर्ष में 221 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कर वसूली कर नया कीर्तिमान बनाया। इसमें 200 करोड़ संपत्ति कर और 21 करोड़ पेयजल कर शामिल हैं।
Impact of Strict Drive: Sambhajinagar Municipal Corporation Achieves Record Recovery—Surpasses ₹221 Crore Mark for the First Time
Chhatrapati Sambhajinagar Tax Collection( Source: Social Media )
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Property Tax Revenue: छत्रपति संभाजीनगर चालू वित्तीय वर्ष में छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने कर वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। महानगरपालिका ने पहली बार कुल 221 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड वसूली करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह उपलब्धि शहर के प्रशासनिक नियोजन और कर संकलन व्यवस्था की प्रभावशीलता को दर्शाती है। मनपा के संपत्ति कर विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कुल वसूली में 200 करोड़ रुपए संपत्ति कर के रूप में प्राप्त हुए हैं, जबकि 21 करोड़ रुपए पेयजल के रूप में वसूल किए गए हैं।

इस प्रकार दोनों प्रमुख स्रोतों से प्राप्त राजस्व ने महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि कर वसूली अभियान को व्यवस्थित रूप से चलाया गया, जिसमें बकायेदारों पर विशेष ध्यान दिया गया और नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रेरित किया गया।

35 प्रतिशत नागरिकों ने किया भुगतान

विशेष रूप से यह भी उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की वसूली पिछले वर्ष की तुलना में 45 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्शाती है। साथ ही मन 35 प्रतिशत नागरिकों ने इस बार अधिक कर का भुगतान किया है, जो नागरिकों में बढ़ती जागरूकता और प्रशासन पर विश्वास को दर्शाता है। आयुक्त ने बताया कि व्हॉट्सऐप चैटबॉट, महानगरपालिका की इस उपलब्धि को शहर के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। आने वाले समय में भी इसी तरह की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के माध्यम से और बेहतर परिणाम हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों का बकायेदारों पर विशेष ध्यान

इस उपलब्धि पर महानगरपालिका आयुक्त जी. श्रीकांत ने अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील, अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिपले, उपायुक्त विकास नवाले, सभी सहायक आयुक्तों और संबंधित कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत से ही यह संभव हो पाया है। आयुक्त जी. श्रीकांत ने आगे कहा कि इस रिकॉर्ड वसूली से शहर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पानी, स्वच्छता और अन्य नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए अब अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे, यह उपलब्धि शहर के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com