Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में भव्य रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1170 को मौके पर ही मिली नौकरी

Nashik job fair 2026: नासिक के गंगापुर रोड स्थित बालासाहेब ठाकरे स्मृति उद्यान में आयोजित भव्य रोजगार मेले में 3000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद 1170 युवाओं का मौके पर ही चयन हुआ।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 11, 2026 | 01:11 PM

नासिक रोजगार मेला ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Employment Fair Maharashtra: ऊर्जा प्रतिष्ठान नासिक और राज्य सरकार के जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गंगापुर रोड स्थित बालासाहेब ठाकरे स्मृति उद्यान में भव्य रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में हजारों युवाओं का हुजूम उमड़ा, जो अपने भविष्य की नई राह तलाशने पहुंचे थे। मेले में कुल 3000 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1170 युवाओं का साक्षात्कार के बाद मौके पर ही चयन कर लिया गया।

रोजगार मेले में टोयोटा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बॉश, अमेजन, एमआरएफ और टाटा कमिंस जैसी 60 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में मुजमिल शेख नामक युवक को सालाना 8 लाख रुपये का सर्वाधिक वेतन पैकेज मिला।

सम्बंधित ख़बरें

Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक

किशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO

जमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य

कार्यक्रम का उद्घाटन महापौर हिमगौरी आडके और ऊर्जा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष अजय बोरस्ते की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर निमा, आयमा और महाराष्ट्र चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

उद्यमिता और सरकारी योजनाओं का मार्गदर्शन

नौकरी के साथ-साथ युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इसके लिए मेले में विशेष स्टॉल लगाए गए थे, अण्णासाहेब पाटिल, महात्मा फुले और मौलाना आजाद निगम सहित 15 विभिन्न सरकारी विकास निगमों ने युवाओं को सरकारी ऋण और सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजी और प्रक्रियाओं का विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें:-‘राजमाता जिजाऊ’ बस सेवा शुरू, आधुनिक बस सेवा पर नासिक की नजर, कब मिलेगा लाभ?

ऊर्जा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष अजय बोरस्ते ने कहा कि यह मेला जिले के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाला साचित हुआ है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा।

Nashik rojgar mela 3000 registrations 1170 selected mnc jobs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 01:11 PM

Topics:  

  • Employment News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik District
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.