महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
पुणे में मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की पार्किंग में गलत लैंडिंग, बड़ा हादसा टला। रोहित पवार ने जताई चिंता और अजित पवार के विमान हादसे का जिक्र कर सुरक्षा पर उठाए सवाल।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा (Image- Social Media)
Chhagan Bhujbal Helicopter Landing: महाराष्ट्र में आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान गंभीर चूक सामने आई।जानकारी के मुताबिक, भुजबल पुणे जिले के पुरंदर तालुका स्थित खानवाड़ी गांव में ज्योतिबा राव फुले की जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार्यक्रम के लिए पहले से अलग हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन पायलट ने गलती से हेलीकॉप्टर को कार पार्किंग एरिया में ही उतार दिया।
हेलीकॉप्टर के अचानक पार्किंग क्षेत्र में उतरने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, क्योंकि यह तय लैंडिंग स्थल नहीं था। बाद में पुलिस अधिकारियों ने पायलट को इस गलती की जानकारी दी, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को वहां से हटाकर सही हेलीपैड पर ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।
Pune, Maharashtra – In a bizarre and shocking incident, the helicopter of Maharashtra’s Food and Civil Supplies Minister Chhagan Bhujbal was landed directly inside a car parking area in Khanwadi village of Purandar taluka in Pune district. Normally, helicopters require a… pic.twitter.com/ujdC5vsekC — NextMinute News (@nextminutenews7) April 11, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में राशन चावल गबन मामला गरमाया, विधानसभा में कुछ और, RTI में कुछ और?
NCP में कलह की खबरों के बीच अहम बैठक में भिड़े तटकरे-भुजबल, मीटिंग छोड़कर चले गए पार्थ पवार
NCP की बैठक में भारी बवाल! सुनील तटकरे का फूटा गुस्सा, छगन भुजबल से हुई तीखी बहस; जानें क्या है पूरा मामला
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
रोहित पवार ने जताई चिंता
इस चूक के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस मामले पर रोहित पवार ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसी वरिष्ठ नेता के हेलीकॉप्टर का तय हेलीपैड की बजाय पार्किंग में उतरना बेहद गंभीर है और हवाई सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।उन्होंने सरकार से अपील की कि वीआईपी उड़ानों के दौरान सख्त सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
मा. छगन भुजबळ साहेब यांच्यासारख्या मोठ्या नेत्याचं हेलीकॉप्टर हेलिपॅडऐवजी अचानक एका पार्किंगमध्ये उतरवण्यात आल्याची बाब ही अतिशय गंभीर आहे. त्यामुळंच मी सातत्याने सांगतोय की, महत्त्वाच्या व्यक्तींनी प्रवास करताना काळजी घ्यायला हवी. अनेक विमानं आणि हेलिकॉप्टरर्समध्ये… — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) April 11, 2026
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “छगन भुजबल साहब जैसे एक प्रमुख नेता के हेलीकॉप्टर का, हेलीपैड के बजाय अचानक एक पार्किंग स्थल में उतरना, एक अत्यंत गंभीर घटना है। इसीलिए मैं लगातार यह कहता रहता हूँ कि महत्वपूर्ण लोगों को यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।”
यह भी पढे़ं- वर्धा में सुरक्षा के लिए 102 CCTV कैमरों का जाल, कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर
उन्होंने आगे लिखा, “अनेक हवाई जहाजों और हेलीकॉप्टरों में कई तरह की खामियाँ होती हैं, जिनमें रखरखाव (maintenance) संबंधी और अन्य समस्याएं शामिल हैं। सौभाग्य से, आज एक बड़ा हादसा टल गया; लेकिन इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं है कि सरकार को इतनी लापरवाही बरतनी चाहिए। हम सरकार से यह अपेक्षा करते हैं कि अब से, हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर द्वारा यात्रा करते समय वह उचित सावधानियाँ बरतेगी!”
