-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nanded »
- Railway Ministry Approved Vande Bharat Express Run Between Mumbai Nanded
अब मुंबई – नांदेड़ के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
- Written By: प्रिया जैस
रेल मंत्रालय ने अब बड़ा फैसला लेते हुए नांदेड़ को नागरिकों को बड़ी राहत दी है। रेल मंत्रालय ने अब मुंबई से नांदेड़ और नांदेड़ से मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का ऐतिहासिक निर्णय बताया जा रहा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: रेल मंत्रालय ने मुंबई से नांदेड़ और नांदेड़ से मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को मंजूरी देने का ऐतिहासिक और लंबे समय से प्रतीक्षित निर्णय लिया गया है। यह निर्णय सिख समाज और गुरु नानक लेवा संगत के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है। पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन (एमएसए) के नेतृत्व में लगातार मांग उठाई जा रही थी। अब यह सपना साकार हुआ है।
यह घोषणा उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत और आनंद का कारण बनी है, जो तख़्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड की यात्रा करते हैं। जहां गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन के अंतिम क्षण बिताए थे। नई समय सारिणी के अनुसार, 20705 नांदेड़ से सुबह 5 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2:25 बजे मुंबई पहुंचेगी। 20706 मुंबई से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10:50 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
लाखों श्रद्धालुओं के लिए जीवन रेखा
महाराष्ट्र सिख एसोसिएशन के संयोजक बल मलकीत सिंह ने कहा कि यह पूरे सिख समाज और गुरु नानक लेवा संगत के लिए ऐतिहासिक संतोष का क्षण है। हमने वर्षों तक इस मांग को दृढ़ता से विभिन्न मंचों पर उठाया था। आज गुरु महाराज की कृपा और संगत की एकता के चलते हमारी आवाज सुनी गई है। हम प्रधानमंत्री, केंद्र एवं राज्य सरकार और रेलवे बोर्ड का इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं। ‘वंदे भारत’ सेवा लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक जीवन रेखा साबित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
कोल्हापूर से मुंबई के लिए राज्य की 12वीं वंदे भारत ट्रेन
महाराष्ट्र में अब तक 11 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, और अब एक और ट्रेन जुड़ने वाली है। यह नई ट्रेन कोल्हापुर के छत्रपति शाहू टर्मिनस से मुंबई तक चलने वाली है। यह ट्रेन अगले 15 दिनों में दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन में 8 डिब्बे होंगे और इसकी क्षमता 550 सीटों की होगी। राज्य में वर्तमान में निम्नलिखित मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। जिसमें मुंबई – सोलापुर, मुंबई – शिर्डी, मुंबई – जालना, मुंबई – गोवा, नागपुर – बिलासपुर, इंदौर – नागपुर, नागपुर – सिकंदराबाद, कोल्हापुर – पुणे, पुणे – हुबली मार्ग का समावेश रखा गया है।
Railway ministry approved vande bharat express run between mumbai nanded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












