Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नांदेड़ ZP अध्यक्ष पद OBC महिला के लिए आरक्षित! अब पत्नियों मैदान में उतारने की तैयारी में नेता

Nanded News: नांदेड़ जिला परिषद अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने से उम्मीदवारों की उम्मीदें टूटीं है। राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब इच्छुक अपनी पत्नियों को उतारने की तैयारी में है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 15, 2025 | 08:57 AM

नांदेड़ जिला परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nanded Zilla Parishad Reservation News: नांदेड़ जिला परिषद अध्यक्ष और पंचायत समिति अध्यक्ष के लिए आरक्षण घोषित कर दिया गया है। इस बार अध्यक्ष का पद पिछड़े वर्ग (महिला) यानी ओबीसी महिला के लिए तय किया गया है। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए तैयारी कर रहे कई उम्मीदवारों की उम्मीदें टूट गईं। अब ओबीसी वर्ग के नेता अपनी पत्नियों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

जिला परिषद समूहों के लिए आरक्षण का ड्रा अभी घोषित नहीं हुआ है। यह भी साफ नहीं है कि नया ड्रा होगा या पिछला ही लागू रहेगा। लेकिन अध्यक्ष पद का आरक्षण तय होते ही सभी राजनीतिक दलों के ओबीसी नेता सक्रिय हो गए हैं।

अगले एक-दो महीनों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव होने की संभावना है। ग्रामीण इलाके के नेता अब ज्यादा सक्रिय हो गए हैं और हर कार्यक्रम में भाग लेने लगे हैं। चुनाव की तैयारी में पैसा भी खर्च होना शुरू हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती पुलिस की बड़ी सफलता; कीर्तन सुनने गए परिवार के घर हुई चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

अमरावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाटीपुरा में एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 3.82 लाख का माल जब्त

अमरावती: ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना का इंतजार, जिले में थमी विकास कार्यों की रफ्तार से मजदूर परेशान

Sushil Raheja Case: वंचित के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ‘अवैध’, कोर्ट ने मुंबई पुलिस को जमकर लगाई लताड़

नांदेड़ जिला परिषद में पहले 63 समूह थे, हाल ही में 2 नए समूह जोड़े गए हैं। इससे पहले ओबीसी वर्ग से संभाजी धुलगंडे, बाबाराव एंबडवार और वैशाली चव्हाण अध्यक्ष रह चुके हैं।

किसे होगा फायदा?

ओबीसी महिला के लिए आरक्षण घोषित होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या मराठा समाज के नेता भी इस चुनाव में हिस्सा ले पाएंगे? सरकार ने मराठा आरक्षण को लेकर कदम तो उठाए हैं, लेकिन यह साफ नहीं किया कि पूरे मराठा समाज को ओबीसी में जगह मिलेगी या नहीं। इसलिए मराठा नेताओं का भविष्य फिलहाल अधर में है।

यह भी पढ़ें:- जालना में तलाठी की शर्मनाक हरकत! फाइल पर साइन करने के लिए कर दी ये डिमांड, वायरल हुआ VIDEO

नांदेड़ में महाविकास आघाड़ी का प्रदर्शन

जन सुरक्षा विधेयक के विरोध में महाविकास आघाड़ी ने नांदेड़ में आंदोलन किया। इस दौरान कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस (सपा) और शिवसेना (उभाठा गट) के नेता पहली बार एक साथ मंच पर दिखे। आमतौर पर ये तीनों दल अलग-अलग नजर आते हैं।

राजनीतिक गतिविधियां तेज

12 सितंबर को सांसद अशोक चव्हाण ने जिला कलेक्टर कार्यालय में बैठक की और कई मुद्दों पर चर्चा की। वहीं विधायक प्रतापराव पा. चिखलीकर ने एनसीपी के प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर से मुलाकात की और बाढ़ पीड़ितों के लिए विशेष पैकेज की मांग की। इन बैठकों की जिले के राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा रही।

Nanded zilla parishad president obc women reservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 08:57 AM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News
  • Nanded News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.