Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तस्वीर में ढूंढती उम्मीद…पल्लू से सक्षम की फोटो पोछती आंचल की तस्वीर कर देगी आपको भावुक-Video

Nanded Honour Killing Case: नांदेड़ की आंचल अपने प्रेमी सक्षम की तस्वीर को देखकर टूट चुकी है। परिवार की साजिश में सक्षम की जान गई और आंचल गम में डूबी न्याय की उम्मीद लगाए बैठी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 02, 2025 | 12:38 PM

सक्षम की तस्वीर को पल्लू से पोछती आंचल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sakshams Girlfriend Aanchal Emotional Video: नांदेड़ में सक्षम की तस्वीर हाथ में लिए आंचल के गम का पहाड़ हिमालय से भी बड़ा है। सक्षम को रिश्तों पर भरोसा करने की सजा मिली। उसे नहीं मालूम था कि आंचल के पिता के साथ डांस एक खतरनाक साजिश थी।नांदेड़ में आंचल की आंखों में अब बहाने के लिए आंसू भी नहीं बचे हैं और न ही रोने के लिए आवाज बची है। आंचल के सामने गम का ऐसा पहाड़ खड़ा है जिसके सामने हिमालय भी बौना पड़ जाएगा।

पल्लू से सक्षम का तस्वीर पोछती आंचल का वीडियो

अब इस दर्द की एक और तस्वीर सामने आई, जिसे दिखकर शायद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। सक्षम की तस्वीर को आंचल अपने हाथ से साफ कर रही है, मानो वह उससे कुछ बात करना चाहती हो। वह शायद उससे कहना चाहती है कि जालिम जमाने के कारण भले ही वे एक न हो सके, लेकिन वह उसकी यादों को संजोकर रखेगी।

आंचल की आंखों में दर्द और सवाल साफ दिखते हैं। वह सक्षम की फोटो को पल्लू से साफ करती नजर आई, जैसे उन यादों को छू रही हो जो अब सिर्फ उसके साथ रह गई हैं। परिवार की सख्ती और हिंसा से टूटी उसकी प्रेम कहानी अब यादों का बोझ बन चुकी है।#nanded #maharashtra #anchal pic.twitter.com/kfT9kk16H8 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) December 2, 2025

सक्षम की तस्वीर पर चढ़ी माला को देखकर आंचल के मन की टीस को भला कौन समझ सकता है। पास खड़ी एक महिला से आंचल शायद यही पूछ रही होगी कि मेरा सक्षम ठीक तो होगा न? अपने पल्लू से सक्षम की तस्वीर को साफ करते हुए आंचल दिल से निकलने वाली आह को कौन महसूस करेगा। वह जालिम भाई और बाप जिसने अपनी बहन के प्यार को केवल इसलिए मार दिया कि वह उसकी जाति का नहीं था।

क्या आज के जमाने में प्यार करना गुनाह है?

आंचल अपने प्यार की तस्वीर को साफ करते हुए जार-जार रो रही होगी। आज पूरा जमाना जिसे श्रद्धांजलि दे रहा है, आंचल शायद उसके लिए तैयार ही नहीं थी। तभी तो वह तस्वीर को बार-बार साफ कर रही है, शायद इस उम्मीद में कि कोई चमत्कार हो जाए और सक्षम उसके सामने आ जाए।

यह भी पढ़ें:- कल जारी नहीं होगा महाराष्ट्र निकाय चुनाव का रिजल्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ का बड़ा फैसला

हाय रे जालिम जमाना। क्या आज के समय में एक लड़की अपनी पसंद से शादी नहीं कर सकती? क्या उसे प्रेम करने का अधिकार नहीं है? क्या वह अपने भाई-बाप की मर्जी से जीने की आजादी नहीं रखती? आखिर क्यों एक मासूम को जिंदगी भर का दर्द दे दिया गया?। रोती-बिलखती आंचल इस गम को कैसे बर्दाश्त करेगी।

साजिश का शिकार हुआ सक्षम

नांदेड़ की आंचल अपने सक्षम से मन ही मन यही पूछ रही होगी कि क्या आज के जमाने में प्यार करना गुनाह है? सक्षम को भी रिश्तों पर भरोसा करने की सजा मिली। उस नादान को क्या मालूम था कि जिस आंचल के पिता के साथ वह डांस कर रहा है, दरअसल वह एक साजिश का हिस्सा है। यह एक ऐसी साजिश थी जिसकी कल्पना आंचल ने भी नहीं की होगी।

आंचल के भाई-बाप ने जो गुनाह किया उसकी सजा तो कानून देगा। लेकिन बेचारी आंचल के बारे में तो किसी ने सोचा ही नहीं। बार-बार अपने आंचल से सक्षम की तस्वीर को पोछती आंचल के दर्द को कौन समझेगा?

Nanded honour killing aanchal wipes saksham photo with her pallu emotional video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2025 | 12:38 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nanded News
  • Viral Video

सम्बंधित ख़बरें

1

‘ड्राय डे’ से नशेड़ियों की मुश्किलें बढ़ीं, गुप्त पार्टियों के लिए भारी स्टॉक तैयार

2

हाई कोर्ट ने मतगणना पर लगाई रोक तो भड़के सीएम फडणवीस, बोले- ये तरीका सही नहीं, सुधार की जरूरत

3

संपादकीय: आखिर आ ही गई निकाय चुनाव की घड़ी

4

Mumbai: बिलाबोंग इंटरनेशनल स्कूल में बम अलर्ट, घंटों तलाशी के बाद नहीं मिला विस्फोटक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.