Sharad Pawar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, 5 दिन बाद लौटे घर; जानें अब कैसी है सेहत
Sharad Pawar Discharged: एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिल गई है। सीने में संक्रमण के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
- Written By: आकाश मसने
शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sharad Pawar Health News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष और देश के दिग्गज राजनेता शरद पवार के समर्थकों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले पांच दिनों से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती शरद पवार को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 85 वर्षीय पवार को सीने में संक्रमण (Chest Infection) और सांस लेने में तकलीफ के बाद सोमवार को अस्पताल लाया गया था।
शरद पवार की तबीयत पर क्या बोले डॉक्टर?
अस्पताल के मैनेजिंग ट्रस्टी और मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. परवेज ग्रांट ने उनके स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए बताया कि शरद पवार अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी रिकवरी बहुत अच्छी रही है। उनके शरीर के सभी महत्वपूर्ण मानक (Vital Parameters) सामान्य हैं। हालांकि, उनकी उम्र और हालिया संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अगले कुछ दिनों तक घर पर पूर्ण आराम (Bed Rest) करने की सलाह दी है। उन्हें अभी भीड़-भाड़ और सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने को कहा गया है ताकि संक्रमण पूरी तरह खत्म हो सके।
सुप्रिया सुले ने दी जानकारी
सुप्रिया सुले ने शरद पवार के सेहत की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “पवार साहब की सेहत अच्छी है और डॉक्टर ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। उन्हें तीन से चार दिन आराम करने की सलाह दी गई है। इसके अनुसार, वे घर पर आराम करेंगे और फिर अपना रोज का काम शुरू करेंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Child Drowning Death News: विरार रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत
Vasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
अजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
मीरारोड में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार, 3 महिलाओं का रेस्क्यू
आदरणीय पवार साहेब यांची तब्येत बरी असून त्यांना डॉक्टरांनी डिस्चार्ज दिला आहे. त्यांना तीन चार दिवस आराम करण्याचा सल्ला देण्यात आला आहे. त्यानुसार ते घरीच आराम करणार असून त्यानंतर ते आपल्या दैनंदिन कामास सुरुवात करतील. साहेबांना पुण्यातील रुबी हॉल क्लिनिक येथे उपचारासाठी दाखल… — Supriya Sule (@supriya_sule) February 14, 2026
सुले ने आगे लिखा कि “साहब को इलाज के लिए पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। इस दौरान, देश और राज्य भर से अलग-अलग क्षेत्रों के जाने-माने लोगों और उन्हें चाहने वाले नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं भेजीं। मैं उनकी सेहत के बारे में पूछने के लिए उनका दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इसके साथ ही, मैं रूबी हॉल क्लिनिक के उन डॉक्टरों, नर्सों और सपोर्टिंग स्टाफ का भी दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने आदरणीय पवार साहब का इलाज किया और उनकी देखभाल की।”
क्यों बिगड़ी थी तबीयत?
शरद पवार को 9 फरवरी को बारामती से पुणे लाया गया था। उन्हें लगातार खांसी और सांस फूलने की शिकायत थी। डॉक्टरों के अनुसार, पिछले कुछ समय में अत्यधिक शारीरिक थकान और लगातार यात्राओं के कारण उनके फेफड़ों में जकड़न और संक्रमण हो गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।
यह भी पढ़ें:- मालेगांव की डिप्टी मेयर के ऑफिस में टीपू सुल्तान की फोटो पर बवाल, शिंदे गुट की चेतावनी- हटाओ वरना….
मुश्किल समय से गुजर रहे हैं पवार
बीते कुछ दिन शरद पवार के लिए व्यक्तिगत और शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहे हैं। 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में उन्होंने अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को खो दिया था। इस दुखद घटना के बाद वे लगातार बारामती में थे और शोक व्यक्त करने आ रहे लोगों से मिल रहे थे। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव को भी उनकी बिगड़ती सेहत का एक कारण माना जा रहा है।
