राज ठाकरे से मांगो माफी, MNS वर्करों ने की गुंडागर्दी शौचालय संचालक को पीटा
Language Controversy in Nanded: महाराष्ट्र के नांदेड़ बस स्टैंड से एक मारपीट का मामला सामने आया है। मनसे कार्यकर्ताओं ने सुलभ शौचालय के हिंदू संचालक को 5 रुपये के लिए मारा और मराठी बोलने को कहा।
- Written By: प्रिया जैस
मनसे कार्यकर्ताओं ने की मारपीट (सौजन्य-एक्स)
Language Controversy in Nanded: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा एक और मारपीट का मामला सामने आया है। नांदेड़ में बस स्टैंड पर एक शौचालय संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मराठी न आने के कारण शौचालय संचालक से मारपीट की गई।
दरअसल, नांदेड़ बस स्टैंड पर मनसे कार्यकर्ता और एक महिला से सुलभ शौचालय का इस्तेमाल करने पर 5 रुपये फीस मांगी गई थी। मनसे कार्यकर्ता ने सुलभ शौचालय का इस्तेमाल किया। लेकिन बाद में जब फीस मांगी गई तो अचानक इस पर अनबन हो गई।
मनसे कार्यकर्ताओं ने की मारपीट
मनसे कार्यकर्ता ने शौचालय संचालक से मराठी में बोलने को कहा और उससे बहस शुरू हो गई। शौचायल संचालक ने भी मराठी न आने और मराठी भाषा में बात न करने पर जोर दिया। वीडियो में बातचीत से देखा जा सकता है कि उनका पैसे देने का कोई इरादा नहीं था। इसके बाद वो लोग वहां से धमकी देते हुए चले गए।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
राजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
MNS worker used Sulabh Shauchalaya. Toilet operator asked for ₹5 fees. MNS goon started arguing with him & asked him to speak in Marathi. It is clear he had no intention of paying money. Toilet operator asked him to go away & refused to speak Marathi. MNS guy called his… pic.twitter.com/exucGEFrYy — Incognito (@Incognito_qfs) July 23, 2025
कुछ देर बाद मनसे कार्यकर्ता अपने साथियों को लेकर बस स्टैंड पहुंचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शौचालय संचालक ने उसे जाने को कहा और मराठी बोलने से इनकार कर दिया। मनसे के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसे पीटा और मराठी में बात करने पर मजबूर किया। एक व्यक्ति की मध्यस्थता के कारण ज्यादा हाथापाई नहीं हुई। लेकिन कार्यकर्ताओं ने शौचालय संचालक से मराठी माणुस और राज ठाकरे से माफी मांगने पर मजबूर किया।
माफी मांगने के लिए किया मजबूर
मनसे कार्यकर्ता उसे बाहर ले गए और माफी मांगने के लिए कहा। मनसे कार्यकर्ताओं ने शौचायल संचालक से मराठी भाषा में “मैं मराठी माणुस से माफी मांगता हूं, मैं राज ठाकरे से माफी मांगता हूं, इसके बाद मुझसे ये गलती नहीं होगी। मैं मराठी सिखूंगा।”
महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं की ओर से इस तरह की घटनाएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस प्रकार से राज्य में हिंसा भी बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें – मराठी विवाद में छात्र की हॉकी स्टिक और लात-घूंसों से पिटाई, 4 लोगों पर FIR दर्ज
बीते दिन नवी मुंबई के वाशी इलाके में युवकों ने एक छात्र को मराठी में बात करने के लिए मजबूर किया था। छात्र के मना करने पर उन लोगों में बहस हुई और मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों ने छात्र पर बेरहमी से हॉकी स्टिक से वार किया और आरोपी छात्र को धमकी देकर मौके से फरार हो गए।छात्र की हालत अब नाजुक बताई जा रही है और पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
