-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Zp Students Did Not Get Uniform Fund Not Given From Cess Fund For Obc Open Category
ZP के विद्यार्थियों को नहीं मिला गणवेश; ओबीसी-ओपन वर्ग के लिए सेस फंड से नहीं दी गई निधि
- Written By: नवभारत डेस्क

- 15,600 विद्यार्थी कर रहे इंतजार
- 66,216 को समग्र शिक्षा निधि से हो रहा उपलब्ध
नागपुर. सरकार के आदेशानुसार 1 दिसंबर से जिले में सभी शालाएं खुल गई हैं. जिला परिषद की शालाएं भी शुरू हो चुकी हैं. शाला तो खुल गई हैं लेकिन विद्यार्थियों को इस वर्ष अब तक गणवेश का वितरण नहीं किया गया है. सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के तहत एससी, एसटी और बीपीएल वर्ग के छात्र व छात्राओं को गणवेश का वितरण किया जाता है. कुछ शालाओं में तो वितरण शुरू हो गया है लेकिन जिला परिषद के सेस फंड से ओबीसी व ओपन वर्ग के बच्चों को भी गणवेश देने की जो घोषणा की गई थी वह अब तक नहीं दिया गया है.
शाला में पहुंच रहे बच्चों को नया गणवेश मिलने का बेसब्री से इंतजार है. एससी, एसटी व बीपीएल वर्ग के बच्चों को तो सरकार की ओर से ही हर शिक्षा सत्र में नया गणवेश दिया जाता है लेकिन ओबीसी व ओपन वर्ग के बच्चों को गणवेश का कोई प्रावधान नहीं है. जिला परिषद के पूर्व सदस्य शिवकुमार यादव ने सबसे पहले डीपीसी फंड से इन बच्चों को भी गणवेश देने के लिए निधि देने की मांग समिति से की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई. उसके बाद पदाधिकारियों ने जिप के सेस फंड से ही इन बच्चों को गणवेश देने का प्रावधान किया. निधि का भी प्रावधान किया गया लेकिन इस वर्ष ऐसे 15,600 से अधिक बच्चों को अब तक गणवेश नहीं दिया गया है.
खाली है तिजोरी
कोरोना काल में सरकार द्वारा जिला परिषद को मुद्रांक शुल्क का हिस्सा तक नहीं मिला है. बीते 2 वर्षों से जेडपी की तिजोरी खाली है. भले ही सेस फंड का बजट मंजूर कर लिया गया हो लेकिन उसमें किए गए प्रावधानों को अमल में लाने के लिए निध ही नहीं है जिसके चलते परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार, समग्र शिक्षा अभियान के तहत आने वाले विद्यार्थियों को गणवेश वितरण के लिए राज्य शिक्षा परिषद से 1.99 करोड़ रुपये की निधि शिक्षा विभाग को मिल चुकी है.
जिला परिषद की शालाओं के पहली से आठवीं तक के 66,216 बच्चों को एक गणवेश शाला व्यवस्थापन समिति के माध्यम से इस निधि से वितरित करने की शुरुआत कर दी गई है. गणवेश के ऑर्डर हो चुके हैं और कुछ शालाओं के विद्यार्थियों को वितरण भी हो गया है लेकिन ओबीसी और ओपन वर्ग के विद्यार्थी अपने गणवेश का इंतजार ही कर रहे हैं. इन वर्गों के करीब 16,000 विद्यार्थियों को इस वर्ष गणवेश देने का नियोजन भी शून्य ही नजर आ रहा है जिसका कारण सेस फंड में पैसे ही नहीं होना है. कार्यालयीन खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है.
पिछले वर्ष हुआ था वितरण
पिछले वर्ष सभी बच्चों को गणवेश का वितरण किए जाने की जानकारी अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सेस फंड से ओबीसी-ओपन वर्ग के बच्चों को गणवेश दिया जाएगा. इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है. आगामी सर्वसाधारण सभा में इस खर्च को मंजूरी के लिए रखा जाएगा. उन्होंने भी माना कि सरकार से फंड नहीं आने के कारण किल्लत चल रही है. जिला परिषद शिक्षा विभाग की ओर से अब तक शालाओं को निधि ट्रांसफर नहीं की गई है. शालाएं शुरू हो चुकी हैं और एससी, एसटी व बीपीएल वर्ग के बच्चों को गणवेश वितरित होना शुरू हो चुका है. ऐेसे में ओबीसी व ओपन वर्ग के बच्चों को गणवेश नहीं मिलने से निराशा हो रही है. वे सवाल कर रहे हैं कि उन्हें कब स्कूल ड्रेस मिलेगी.
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
Zp students did not get uniform fund not given from cess fund for obc open category
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMNEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर
Jul 22, 2026 | 10:37 AMदेवेंद्र फडणवीस का सीएम पद पर 3 बार का ऐतिहासिक सफर, 2014 की शुरुआत से 2024 की भव्य वापसी तक की पूरी टाइमलाइन
Jul 22, 2026 | 10:34 AMIran America War: अमेरिका ने लगातार 11वीं रात ईरान पर किया हमला, ड्रोन स्टोरेज और हैंगर किए तबाह
Jul 22, 2026 | 10:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
Jul 22, 2026 | 10:33 AMScreen Time Effects: आंखों से लेकर दिमाग तक, ज्यादा स्क्रीन टाइम कैसे बिगाड़ सकता है आपकी सेहत?
Jul 22, 2026 | 10:30 AMसिर्फ तुम्हें देखने आए हैं, वैभव सूर्यवंशी से मिलने राजस्थान से जिम्बाब्वे पहुंचीं बुजुर्ग फैन; देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













