Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विश्व महिला दिवस पर वाड़ी में 25 महिलाओं का सम्मान, सामाजिक समता मंच की पहल

  • Author By Abhishek Singh | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Mar 12, 2026 | 10:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: वाड़ी में विश्व महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक समता मंच ने दत्तवाडी स्थित अपने कार्यालय में क्षेत्र की 25 महिलाओं का सत्कार किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मिसेस इंडिया पुरस्कार विजेता डॉ. छाया जनबंधू और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ आकांक्षा जांभुळकर ने की। मंच अध्यक्ष एडवोकेट राहुल सोनटक्के और सचिन ढोके ने माता जिजाऊ और सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

प्रस्तावना में राहुल सोनटक्के ने मंच द्वारा वर्षभर चलाए जाने वाले विभिन्न सामाजिक उपक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद, रागिनी पांचाल, माहेश्वरी खोब्रागड़े, विजया तलमले, कल्पना अवसरे सहित 25 महिलाओं को प्रशस्तिपत्र, पौधा और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित महिला रागिनी पांचाल ने कविता प्रस्तुत की, जबकि माहेश्वरी खोब्रागड़े ने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथि डॉ. छाया जनबंधू और आकांक्षा जांभुळकर ने महिलाओं से संविधान द्वारा मिले अधिकारों का लाभ उठाने और अंधविश्वास से मुक्त होकर आत्मविकास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन कविता सुरु ने किया और आभार सचिव अरविंद बडगे ने माना।

सम्बंधित ख़बरें

एयरटेल ने मनाया ‘कस्टमर डे 2026’, ग्राहकों की समस्याएं समझने पर विशेष फोकस

तेंदुओं को मारना अब हर स्थिति में अपराध नहीं, आत्मरक्षा में कार्रवाई की अनुमति, सरकार का बड़ा फैसला

येडानुर गांव में शराबबंदी का फैसला, महिलाओं ने अवैध शराब विक्रेताओं को दी चेतावनी

अहेरी में शॉर्ट सर्किट से तीन घर जलकर खाक, राकां (शरद पवार गुट) ने पीड़ितों के लिए मांगी तत्काल मदद

महिला दिवस पर उद्योजिका प्रदर्शनी का आयोजन
वाड़ी में विश्व महिला दिवस के अवसर पर दत्तवाडी स्थित सदाचार सोसायटी के खुले मैदान में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला उद्यमियों के खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह उपक्रम नगर परिषद की उपाध्यक्ष कल्पना सगदेव द्वारा पिछले आठ वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट एवं मिस यूनिवर्स पुरस्कार विजेता डॉ. छाया जनबंधू, नगराध्यक्ष नरेश चरडे और मुख्याधिकारी डॉ. ऋचा धाबर्डे के हाथों किया गया। आयोजिका कल्पना सगदेव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर सभापति दिनेश कोचे, विजय मेंढे, नगरसेवक केशव बांद्रे, सरिता यादव, सविता इसळ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। डॉ. छाया जनबंधू ने महिलाओं को प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। इसके बाद महिलाओं और बालिकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए।

Wadi world womens day 25 women honoured samajik samata manch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2026 | 07:29 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.