-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Voting On Obc Seats On January 18 Election Commissions Order To Conduct Elections From Open Category
OBC सीटों पर 18 जनवरी को मतदान; ओपन वर्ग से चुनाव कराने चुनाव आयोग का आदेश
- Written By: नवभारत डेस्क

File Pic
- 90 ग्रापं की 116 सीटों के लिए जिले में होना था चुनाव
- 21 दिसंबर को SC, ST, ओपन की 111 सीटों पर मतदान
- 18 जनवरी को 5 ओबीसी सीटों पर ओपन वर्ग से चुनाव
- 19 जनवरी को सभी सीटों के आएंगे परिणाम
नागपुर. जिले की 90 ग्राम पंचायतों की 116 रिक्त जगहों के लिए राज्य चुनाव आयोग ने 21 दिसंबर को मतदान घोषित किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 6 दिसंबर को ओबीसी सीटों पर चुनाव को स्थगित करने का आदेश दिया था. सुको के आदेश के चलते चुनाव आयोग ने राज्यभर में ओबीसी सीटों के उप चुनाव पर रोक लगाते हुए शेष एससी, एसटी, ओपन वर्ग की सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम पूर्ववत रखा था. अब सुको के निर्देश पर चुनाव आयोग ने ओबीसी की सीटों पर ओपन वर्ग से चुनाव कराने का निर्देश दिया है जिसमें अगर एक से अधिक सीटें रिक्त हों तो 50 फीसदी महिला आरक्षण के भी निर्देश दिए हैं.
इसके चलते चुनाव आयोग ने सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी एवं जिला चुनाव निर्णय अधिकारियों को सुको के आदेश के तहत चुनाव कराने का आदेश जारी किया है. जिले में 116 में से 5 सीटें ही ओबीसी वर्ग थीं जिनमें अब 18 जनवरी को ओपन वर्ग से चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा और पूरे चुनाव की मतगणना एक साथ 19 जनवरी को होगी.
111 सीटों पर पूर्ववत
ओबीसी वर्ग की रिक्त जगहों को छोड़कर शेष 111 सीटों पर पूर्ववत कार्यक्रम के हिसाब से ही 21 दिसंबर को मतदान होगा लेकिन मतगणना 19 जनवरी को एक साथ ही होगी जब ओबीसी सीटों पर भी ओपन वर्ग से चुनाव कर लिए जाएंगे. जिले में 5 ही सीटें हैं और आयोग के निर्देशानुसार इनमें से 50 फीसदी सीटें ओपन वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी. जिन सीटों पर ईश्वर चिट्ठी निकालने की जरूरत होगी वहां 18 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा लेने का निर्देश आयोग ने दिया है.
28 दिसंबर से 3 जनवरी तक कार्यालयीन समय में उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए जाएंगे. नाम वापस लेने की तारीख 6 जनवरी है. 18 जनवरी को मतदान और 19 को मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
नागपुर की ‘आपली बस’ ने पार किया 700 बसों का आंकड़ा, रोज 8 हजार ट्रिप और 2 लाख यात्रियों का सफर
नागपुर महल दंगा: संदिग्धों पर मनपा की बुलडोजर कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, मांगा 10 वर्षों का रिकॉर्ड
Voting on obc seats on january 18 election commissions order to conduct elections from open category
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 04:31 PMबांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
Jul 11, 2026 | 04:31 PMकश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Jul 11, 2026 | 04:29 PMनागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
Jul 11, 2026 | 04:25 PMअमरावती मनपा के 43 करोड़ के सफाई टेंडर पर विधान परिषद में हंगामा, जांच के आदेश
Jul 11, 2026 | 04:25 PMपुणे जहरीली शराब कांड विधानसभा में गूंजा, 22 मौतों पर CID जांच जारी; 3 साल में 269 करोड़ की अवैध शराब जब्त
Jul 11, 2026 | 04:22 PMMP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
Jul 11, 2026 | 04:17 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













