नागपुर में ‘भोगे गैंग’ के आतंक का Video वायरल; इसके बाद पुलिस ने जो किया उसे जान आप भी कहेंगे V Good
Nagpur Viral Video: नागपुर में हाल ही में गणेश विसर्जन से ठीक पहले कुछ अपराधियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। जिसके बाद नागपुर की पुलिस ने जो किया उसे देखकर लोग पुलिस की वाहवाही कर रहे हैं।
- Written By: प्रिया जैस
शांतिनगर वीडियो वायरल (सौजन्य - एक्स)
Shanti Nagar Viral Video: नागपुर में गणेशोत्सव से पहले कुछ तड़ीपार अपराधियों द्वारा दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। शांतिनगर परिसर में बुधवार देर रात तड़ीपार अपराधी तिरुपति भोगे और उसकी गैंग के सदस्यों ने जमकर उत्पात मचाया था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वाहनों पर अपराधी हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं।
साथ ही नागरिकों को धमकाकर वाहनों की तोड़फोड़ करते नजर आ रहे है। इस घटना के बाद नागपुर पुलिस ने जो कार्रवाई की, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की जा रही है। नागपुर पुलिस ने इन अपराधियों को 24 घंटे के अंदर पकड़कर पूरे मुहल्ले में घुमाया और गिरफ्तार किया। तिरुपति भोगे तो पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन पुलिस ने उसके साथी फरहान उर्फ भुरया, गुलफाम वजीर शेख, अरबाज हमीद शेख, शाहिद वजीर शेख और अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
शांतिनगर में दहशत फैला रहे अपराधियों का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस के एक्शन की जमकर तारीफ हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
कन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
न शेड काम आया, न पानी मिला: नागपुर में शासकीय दंत अस्पताल में कतार में खड़े मरीजों पर टूटा ‘लू’ का कहर
नागपुर: कोयले को ‘कचरा’ बताकर हेराफेरी का खेल, डुमरी साइडिंग पर CBI; रेलवे और वेकोलि की संयुक्त छापेमारी
🚨 नागपुर पुलिस ने दिल जीत लिया 🙏 नागपुर में कुछ दंगाईयों ने रात्रि में वाहनों को नुकसान पहुंचाया उसके बाद नागपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनका सार्वजनिक परेड करवाया !! एक सेल्यूट तो बनता है 🙏 pic.twitter.com/3vfZKJX1u1 — Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) September 7, 2025
क्या है पूरा मामला?
दरअसर, भोगे की स्थानीय अपराधियों के साथ लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। दोनों गैंग इलाके में अपना वर्चस्व जमाने का प्रयास करती है। भोगे के क्रिमिनल रिकॉर्ड को देखते हुए जुलाई महीने में डीसीपी जोन-3 ने उसे 1 वर्ष के लिए तड़ीपार भी किया था। इसके बावजूद वह परिसर में घूम रहा था। जहां आला अधिकारी शहर में कानून-व्यवस्था बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। वहीं इस वारदात से शांतिनगर पुलिस की नाकामी सामने आई है।
यह भी पढ़ें – कांग्रेस की आक्रामकता से भाजपा अलर्ट, जिले में दमदारी से लौटने की रणनीति तैयार
देर रात अपराधियों की गैंग दोपहिया वाहनों पर कोयता, तलवार और फरसा लेकर निकली। हाथ में हथियार लहराते हुए कचरा गली में पहुंची। यहां दोपहिया और चारपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया। काफी देर तक अपराधी वहां मंडराते रहे। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस बंदोबस्त तैनात
खबर मिलते ही सीपी रवींद्र कुमार सिंगल, ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। नागरिकों में रोष देखते हुए दंगा नियंत्रण दल भी तैनात किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों का जुलूस निकलने के बाद नागरिकों को भी राहत मिली। परिसर में अब भी पुलिस बंदोबस्त तैनात है।
