वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल

Railway Cleaner Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफाईकर्मी प्लेटफॉर्म से झाड़ू लगाकर इकट्ठा की गई गंदगी को उठाने के बजाय रेलवे ट्रैक पर फेंकता नजर आ रहा है।

हितेश तिवारी

Railway Platform Cleaning Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफाईकर्मी की कार्यशैली को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर झाड़ू लगाते हुए दिखाई देता है।

शुरुआत में वह प्लेटफॉर्म पर फैली गंदगी को एक जगह इकट्ठा करता है, जिससे ऐसा लगता है कि वह उसे उठाकर डस्टबिन में डालेगा। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वह कथित तौर पर पूरी गंदगी को उठाने के बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरा देता है।

यह पूरी घटना किसी यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में "सोनीपत" लिखा हुआ दिखाई देता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सफाईकर्मी ने प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकी

वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर ही डाल दी जाए तो सफाई अभियान का उद्देश्य कैसे पूरा होगा।

कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से रेलवे ट्रैक पर कचरा बढ़ता है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। हालांकि वायरल वीडियो के संबंध में रेलवे की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि सामने नहीं आई है।

लोगों ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि अब ऐसे कामों के लिए रोबोटिक क्लीनिंग सिस्टम की जरूरत है। दूसरे यूजर ने टिप्पणी की कि रेलवे कर्मचारियों को सफाई के लिए वेतन दिया जाता है, लेकिन इस तरह की हरकतें व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।

वहीं एक अन्य यूजर ने इसे "सिविक सेंस की कमी" बताया। हालांकि, केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। यदि वीडियो वास्तविक है, तो संबंधित विभाग की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख