नागपुर बनेगा BRICS का मेजबान, 11 देशों के मंत्री और अधिकारी 9 जुलाई से जुटेंगे; सम्मेलन के लिए तैयारियां पूरी
Transport Working Group: नागपुर में 9 से 12 जुलाई तक तीसरे ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। 11 देशों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, ब्रिक्स बैठक, (साेर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Transport Working Group Meeting: नागपुर में 9 से 12 जुलाई के बीच तीसरे ब्रिक्स ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 4 दिनों तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों सहित कुल 11 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक देश से 1 मंत्री और 3 वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। जिला प्रशासन परिषद में शामिल होने के लिए आने वाले सभी 11 देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
ब्रिक्स सम्मेलन: विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारियां तेज
इस संदर्भ में जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से नागपुर के विकसित इनफ्रास्ट्रक्चर को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही परिवहन एवं आधारभूत संरचना क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विदेशी प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए आवास, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, दुभाषियों की व्यवस्था, सम्मेलन स्थल पर तकनीकी प्रबंध तथा प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: काटोल अध्यक्ष अर्चना देशमुख को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जाति वैधता आदेश पर रोक
मुंबई में गिर रहे पेड़ पर पेड़, भांडुप में बह गई पूरी सड़क, मिसिंग लिंक पर गड्ढे, पूछ रहे लोग- क्या यही है विकास?
नागपुर मनपा का कड़ा रुख: 10 जुलाई से महा-वसूली अभियान; जीएसटी नंबर के जरिए सील होंगे बकाएदारों के बैंक खाते
पुणे यूनिवर्सिटी के SET गेस्ट हाउस में मिलीं शराब की बोतलें: छात्र संगठनों में भारी आक्रोश, CCTV जांच की मांग
मिलेगी वैश्विक पहचान
कुमार ने कहा कि नागपुर देश के मध्य में स्थित एक महत्वपूर्ण शहर है और हाईवे, रेलवे तथा हवाई संपर्क की दृष्टि से इसकी रणनीतिक स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के लिए नागपुर का चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा का कड़ा रुख: 10 जुलाई से महा-वसूली अभियान; जीएसटी नंबर के जरिए सील होंगे बकाएदारों के बैंक खाते
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से न केवल नागपुर की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। बल्कि देश के प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में इसकी क्षमता भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी, बैठक में उप वन संरक्षक विनीता व्यास, डीसीपी आदित्य मिरखेलकर, एडिशनल एसपी अनिल म्हस्के, आरडीसी अनूप खांडे, प्रभारी सीईओ कमलकिशोर फुटाणे सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
