नागपुर मनपा का कड़ा रुख: 10 जुलाई से महा-वसूली अभियान; जीएसटी नंबर के जरिए सील होंगे बकाएदारों के बैंक खाते
Nagpur Municipal Corporation: नागपुर मनपा 10 जुलाई से संपत्ति कर वसूली अभियान शुरू करेगी। बड़े बकायादारों की संपत्तियां नीलाम होंगी और जीएसटी नंबर के आधार पर बैंक खाते सील करने की भी तैयारी है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मनपा, संपत्ति कर, कर वसूली,(साेर्स: सोशल मीडिया)
Property Tax Recovery Drive: नागपुर प्रशासन की क्षमता के आधार पर ही मनपा आयुक्त की ओर से सम्पत्ति कर से केवल 375 करोड़ रुपए की आय प्राप्त होने की उम्मीद बजट में जताई थी और स्थायी समिति की ओर से दिए गए बजट में सम्पत्ति कर से 359 करोड़ प्राप्त करने का टारगेट दिया गया, जबकि सम्पत्तिधारकों पर पहले से ही 526 करोड़ का बकाया चल रहा है। सम्पत्तिधारकों पर लगातार बढ़ रहे बकाया को लेकर अब मनपा आयुक्त ने वर्तमान लक्ष्य और बकाया को मिलाकर कुल 885 करोड़ की चुनौती स्वीकार कर ली।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बकाया वसूलने के लिए अब न केवल सम्पत्तियों की जब्ती के बाद नीलामी होगी बल्कि विशेष रूप से व्यावसायिक बकायादारों के जीएसटी नंबर के सहारे बैंक खातों की जानकारी लेकर उनके बैंक खाते सील करने की कार्रवाई भी होगी। बताया जाता है कि अब मनपा का खजाना भरने के लिए प्रशासन ने 10 जुलाई से कर वसूली अभियान शुरू करने की घोषणा तक कर डाली है।
पार्षदों ने भी दिया सहयोग का वादा
मनपा का राजस्व बढ़ाने और पुरानी बकाया राशि वसूलने के लिए 10 जुलाई से 15 अगस्त तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने साफ कर दिया है कि जो लोग अपना बकाया नहीं चुकाएंगे उन्हें मनपा की तरफ से मिलने वाली नागरी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे यूनिवर्सिटी के SET गेस्ट हाउस में मिलीं शराब की बोतलें: छात्र संगठनों में भारी आक्रोश, CCTV जांच की मांग
अधिकारी अब मार खाएंगे… महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र में अपनी ही सरकार पर क्यों भड़के निलेश राणे?
ऐसी शादी, जो होने वाली नहीं है…, सिया गोयल के स्नैपचैट मैसेज से केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा
बेदखली नहीं रोकी तो अपील का अधिकार होगा निरर्थक-नागपुर हाई कोर्ट ने आईडीबीआई बैंक की कार्रवाई पर दिया स्टे
व्यावसायिक संपत्तियों के बकायादारों पर सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। मनपा ने तय किया है कि वह वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग से ऐसे बकायादारों के बैंक खातों की जानकारी लेगा और जरूरत पड़ने पर उनके बैंक खाते भी सील किए जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-बेदखली नहीं रोकी तो अपील का अधिकार होगा निरर्थक-नागपुर हाई कोर्ट ने आईडीबीआई बैंक की कार्रवाई पर दिया स्टे
बिल घर-घर बांटने की जिम्मेदारी अब महिला बचत समूहों को सौंपी जाएगी, सभी पार्षदों ने राजस्व बढ़ाने के इस अभियान में नागपुर मनपा प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
सभी 10 जोनों का विस्तृत आंकड़ा
| क्रमांक | जोन | संपत्तियों की संख्या | डिमांड (रुपये में) |
|---|---|---|---|
| 1 | लक्ष्मीनगर | 80,093 | 98,44,57,822 |
| 2 | धरमपेठ | 45,807 | 53,77,24,542 |
| 3 | हनुमाननगर | 93,794 | 82,74,41,741 |
| 4 | धंतोली | 22,690 | 30,58,15,453 |
| 5 | नेहरूनगर | 1,11,313 | 89,80,17,263 |
| 6 | गांधीबाग | 27,870 | 23,49,12,306 |
| 7 | सतरंजीपुरा | 42,549 | 31,11,75,393 |
| 8 | लकड़गंज | 81,794 | 81,46,13,890 |
| 9 | आसीनगर | 1,20,892 | 1,46,87,67,201 |
| 10 | मंगलवारी | 71,706 | 1,11,53,13,170 |
| कुल | 10 जोन | 6,98,508 | ₹7,49,82,38,781 (लगभग ₹749.82 करोड़) |
