Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: भीषण गर्मी में बाघिन के शावकों की जलक्रीड़ा, तालाब से निकलने को राज़ी नहीं शावक

उमरेड-कर्हांडला अभयारण्य में 'एफ-2' नामक एक बाघिन ने अपने पांच शावकों के साथ जलाशय को जैसे अपना बना लिया। यह वही अभयारण्य है जिसे प्रसिद्ध बाघ 'जय' ने लोकप्रिय बनाया था।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 07, 2025 | 06:56 PM

भीषण गर्मी में बाघिन के शावकों की जलक्रीड़ा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: राज्य में बेशक बेमौसम बारिश दस्तक दे रही हो, लेकिन वातावरण में गर्मी और उमस अभी भी कम नहीं हुई है। अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज हुई है, लेकिन चुभती गर्मी ने आम आदमी को परेशान कर रखा है। ऐसे में जंगलों में रहने वाले जानवरों की हालत भी कुछ अलग नहीं है।

जहां इंसान एसी या कूलर का सहारा लेकर राहत पा सकता है, वहीं वन्यजीवों के पास केवल एक ही उपाय है, पानी में डुबकी लगाना। यही वजह है कि गर्मियों में जंगल के जलस्रोतों पर जानवरों की भीड़ आम बात है।

उमरेड-कर्हांडला अभयारण्य

लेकिन यह भी उतना ही सच है कि अगर किसी जलस्रोत पर बाघ ने डेरा जमा लिया, तो बाकी जानवर वहां झांकने तक की हिम्मत नहीं करते। ऐसा ही नज़ारा उमरेड-कर्हांडला अभयारण्य में देखने को मिला, जहां ‘एफ-2’ नामक एक बाघिन ने अपने पांच शावकों के साथ जलाशय को जैसे अपना बना लिया। इस परिवार की जलक्रीड़ा का सुंदर वीडियो नागपुर की वन्यजीव प्रेमी और फोटोग्राफर श्वेता अंबादे ने कैमरे में कैद किया है।

Amaravati News: महिलाओं ने निकाला गागर मोर्चा

टाइगर टेरिटरी में समर स्प्लैश

यह वही अभयारण्य है जिसे प्रसिद्ध बाघ ‘जय’ ने लोकप्रिय बनाया था। नवेगांव-नागझिरा टाइगर प्रोजेक्ट से डेढ़ साल की उम्र में यह बाघ यहां स्थानांतरित हुआ था और सिंचाई प्रोजेक्ट या हाइवे पर अक्सर नजर आता था। लेकिन उसके अचानक गायब होने (यानी मृत्यु) के बाद पर्यटकों ने अभयारण्य से मुंह मोड़ लिया। बाद में ‘चांदी’ और फिर ‘फेयरी’ नामक बाघिनों ने इस जगह को फिर से संजीवनी दी। खासकर ‘फेयरी’ और उसके पांच शावकों ने इस अभयारण्य को दोबारा चर्चा में ला दिया।

गर्मी में जंगल के जलस्त्रोतों पर मस्ती की टाइगर्स स्टाइल

अब उन्हीं में से एक शावक ‘एफ-2’ बड़ी होकर खुद मां बनी है और उसके 5 शावकों ने जंगल में नई हलचल मचा दी है। गर्मी के इस मौसम में जब तपिश से जानवर बेहाल हैं, ‘एफ-2’ अपने बच्चों को लेकर जलाशय में उतरी। सबने मिलकर पानी में मस्ती की। थोड़ी देर बाद जब बाघिन बाहर निकलने लगी और बच्चों को भी बुलाया, तो नटखट शावक बाहर आने को तैयार ही नहीं थे! पानी में खेलने का मोह वो छोड़ ही नहीं पा रहे थे।

Tigress cubs playing water scorching heat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2025 | 06:56 PM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Nagpur News
  • Tiger

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur News: नागपुर के कई इलाकों में आज बिजली बंद, महावितरण करेगी मेंटेनेंस के कार्य

2

फुटाला तालाब: सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, मेट्रो रेल का दावा- वेटलैंड की परिभाषा से बाहर

3

राउत-ठाकरे और केदार चुनेंगे राज्यों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी, जाएंगे पंजाब-ओडिशा

4

आज से ट्रैवल्स बसों को बाहर का रास्ता, सिटी में दिखी तो ट्रैफिक पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.