- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Women Troubled By The Water Crisis Took Out Gagar March
Amaravati News: महिलाओं ने निकाला गागर मोर्चा, 10 के बाद मिलने से परेशान अमरावती के लोगों ने किया प्रदर्शन
अमरावती में जलसंकट से परेशान सैकडों महिलाओं ने शिवसेना (यूबीटी) के विधानसभा समन्वयक प्रकाश मारोटकर के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पर गागर मोर्चा निकाला।
- Written By: आकाश मसने

अमरावती में गागर मोर्चा में शामिल महिलाएं व शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
अमरावती: तेज धूप में अमरावती जिले के नांदगांव खंडेश्वर के नागरिक पानी की किल्लत से परेशान है। तेज धूप में पानी के लिए महिलाओं को इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। शहर को जलापूर्ति करने वाले चांदी प्रकल्प में पर्याप्त जलसंग्रह होने पर भी नगर पंचायत के नियोजन के अभाव में 10 से 15 दिन के अंतराल में जलापूर्ति की जा रही है। पानी की समस्या से जूझ रहे नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
शिवसेना (यूबीटी) के विधानसभा समन्वयक प्रकाश मारोटकर के नेतृत्व में सैकडों महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पर गागर मोर्चा निकाला। इस समय गागर फोड़कर महिलाओं ने अपना गुस्सा व्यक्त किया और सुचारू जलापूर्ति करने की मांग मुख्य अधिकारी से की।
इस दौरान मुख्य अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को जलापूर्ति अभियंता, कर्मचारियों की तत्काल बैठक लेकर जलापूर्ति सुचारू करने संबंध में जल्द ही उपाय योजना करने आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
प्रदर्शन के दौरान ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व उपनगराध्यक्ष प्रीति इखार, पूर्व सभापति रेखा नागोलकर, रेवती परसनकर, नीलेश इखार, रवि ठाकुर, सुनील गुरमुले, गुणवंत चांदूरकर, मनोज ढोके, चेतन डकरे, गोपाल बनकर, नीलेश मारोटकर, लीलाधर चीधरी, चंदू कुकडे, नामदेव सोनोने, सूरज लोमटे, राजे डोक, सुमित लोमटे, कृष्णा सपकाल, अक्षय मारोटकर, शेख मेहताब, अनिल बुवले, प्रेम हिवराले, विजय पेटले, अनिकेत गटूले, मेघा बनकर, सविता सोनोने, सुरेखा परसनकर, कविता धांडे, मंदाबाई नालट, कल्पना बनारसे, आदि सहित अन्य महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित थी।
अचलपुर में दूषित जलापूर्ति बनी समस्या
इधर अमरावती जिले के अचलपुर शहर के नागरिक इन दिनों दूषित जलापूर्ति की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में पीले और बदरंग पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है। इस जल को पीने से उल्टी, दस्त, पेटदर्द जैसी बीमारियां फैल रही हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बीमार लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Amravati women troubled by the water crisis took out gagar march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














