-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Thug Rajendra Tiwari Caught In Mumbai Ajni Police Arrested
मुंबई में धरा गया ठग राजेंद्र तिवारी, अजनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. रेलवे, वेकोलि और एसबीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले गिरोह के मुखिया राकेश खुराणा का सबसे खास राजेंद्र तिवारी आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया. अजनी पुलिस ने उसे मुंबई से गिरफ्तार किया. राकेश खुराणा और राजेंद्र तिवारी ने ही यह गिरोह बनाया था जिसमें शिल्पा पालपर्थी की भी मुख्य भूमिका थी. शिल्पा के बाद ग्रामीण पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुराणा को गिरफ्तार किया था लेकिन प्रकरण दर्ज होने के बाद से तिवारी फरार था. वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. पुलिस ने फरार आरोपियों की खोज के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. तिवारी के खिलाफ अजनी थाने में भी एक मामला दर्ज था. वांटेड लिस्ट में उसका नाम सामने आने के बाद अजनी पुलिस ने गोपनीय तरीके से जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की. उसके मुंबई में होने की जानकारी मिली. शुक्रवार को एक टीम ने मुंबई पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया. शनिवार को उसे नागपुर लाया गया. अजनी के थानेदार नितिन फटांगरे ने बताया कि रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.
बनाया था जबरदस्त नेटवर्क
गिरोह का मास्टरमाइंड राजेंद्र तिवारी है. लंबे समय से वह ठगी का धंधा कर रहा था. केवल नागपुर पुलिस ही नहीं, देश के कई राज्यों की पुलिस भी उसे ढूंढ रही थी. तिवारी ही वह व्यक्ति था जो कोलकाता में सभी उम्मीदवारों की जांच करवाता था. उसने कोलकाता में जबरदस्त तरीके से अपना नेटवर्क फैला रखा था. उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दिलवाने के लिए पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी. उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए कोलकाता ले जाया जाता था. ऑनलाइन परीक्षा के बाद उनकी मेडिकल जांच होती थी. मेडिकल जांच किसी निजी अस्पताल में नहीं बल्कि रेलवे के ही अस्पताल में होती थी. इससे साफ है कि कोलकाता स्थित रेलवे अस्पताल में तिवारी का नेटवर्क था.
कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
बताया जाता है कि तिवारी ने कई राज्यों में अपने एजेंट नियुक्त किए थे. इन दलालों का काम केवल उम्मीदवार को तिवारी तक पहुंचाना होता था. उसने राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा और कर्नाटक में भी अपना रैकेट फैला रखा था. नागपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते ही तिवारी फरार हो गया. बाद में पता चला कि केवल नागपुर ही नहीं विभिन्न राज्यों और शहरों में तिवारी ने ठगी की है. वर्ष 2017 से वह ठगी का गिरोह चला रहा था. उसने शिल्पा पालपर्थी, राशिद आलम और राहुल सिंह जैसे कई एजेंट पाल रखे थे.
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
हर दूसरे दिन जाता था कोलकाता
शहर में उसके रैकेट का भंडाफोड़ न हो जाए, इसीलिए तिवारी ने कोलकाता को अपना हेडक्वार्टर बनाया था. सभी उम्मीदवार उससे मिलने के लिए कोलकाता जाते थे. एक समय ऐसा था कि हर दूसरे दिन तिवारी और शिल्पा विमान से कोलकाता जाते थे. तिवारी ने मेडिकल चौक के समीप एक मैरिज ब्यूरो भी खोला था लेकिन ठगी से आसान कमाई के चलते उसने यह मैरिज ब्यूरो बंद कर दिया था.
Thug rajendra tiwari caught in mumbai ajni police arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














