-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Third Eye Keeps A Close Eye On Traffic 550 Traffic Policemen Deployed From Zero Mile To Jamtha
Nagpur News: क्रिकेट मैच के लिए ‘तीसरी आंख’ की ट्रैफिक पर पैनी नजर, जीरो माइल से जामठा तक 550 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात
- Written By: आंचल लोखंडे
जामठा के वीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के टिकट एक घंटे के भीतर बिक जाने से क्रिकेट प्रशंसकों की संख्या और मैच के लिए संभावित भीड़ का अनुमान लगाया जा सकता है। जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस तैयार है।

जीरो माइल से जामठा तक 550 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: जामठा के वीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच के टिकट एक घंटे के भीतर बिक जाने से क्रिकेट प्रशंसकों की संख्या और मैच के लिए संभावित भीड़ का अनुमान लगाया जा सकता है। इस दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या निर्माण न हो।
तथा कोई अनुचित घटना घटित होने के बाद यातायात शीघ्र बहाल करने के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके लिए 2 ड्रोन लगातार घूमते रहेंगे। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त (यातायात) अर्चित चांडक ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दी।
‘ड्रोन’ की मदद से निगरानी: DCP अर्चित चांडक
आगे बात करते हुए चांडक ने कहा, गुरुवार को भारत के खिलाफ होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर युवाओं में उत्साह दिख रहा है। यातायात पुलिस ने संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई है। जीरो माइल से जामठा तक 550 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बुनियादी विकास के नाम पर लापरवाही! रिंग रोड के लिए अधिग्रहित की अतिरिक्त जमीन, 3 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा
नागपुर HC की सख्त टिप्पणी: अंतरिम राहत मिलने के बाद लापरवाही मंजूर नहीं; याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना
स्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
जर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे क्रिकेट मैच
जामठा स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रहेगी। वीसीए द्वारा पार्किंग स्थान उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान निजी वाहन से आने वाले क्रिकेट प्रशंसकों को अपने वाहन पार्किंग स्थल में पार्क करना चाहिए।
वाहनों के लिए 5 टोइंग वैन
इस तरह, आप दूसरों के लिए कोई असुविधा पैदा नहीं करेंगे और जब आप अपना वाहन चलाएंगे तो ट्रैफिक जाम भी नहीं होगा, यह सावधानी सभी ने लेनी चाहिए। वाहन को जहां जगह मिले वहां पार्क कर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा करने वाले वाहनों को उठाने के लिए 5 टोइंग वैन तैनात की जाएंगी। उनकी मदद से वाहन एकत्रित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड
इसके अलावा चालकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। यदि प्रशंसक स्टेडियम में 2 घंटे पहले पहुंच जाएं तो आप भीड़ से बच सकते हैं और मैच का आनंद ले सकते हैं। क्रिकेट प्रेमियों को इसी के अनुसार योजना बनानी चाहिए। क्रिकेट प्रेमियों को किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा इसलिए विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे।
मेट्रो का करें उपयोग
यातायात पुलिस क्रिकेट मैच से एक दिन पहले बुधवार, 5 फरवरी को रिहर्सल करेगी। यह वर्धा मार्ग से जामठा तक रिहर्सल किया जाएगा। जिसमें परिवहन योजना, ट्रैफिक जाम और यातायात को सुचारू बनाने के लिए रिहर्सल से पूर्वाभ्यास होगा। अगर क्रिकेट प्रशंसक मेट्रो का अधिकतम उपयोग करें, हर कोई भीड़ के बिना क्रिकेट मैच का आनंद ले सकता है।
Third eye keeps a close eye on traffic 550 traffic policemen deployed from zero mile to jamtha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMरोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
Jul 09, 2026 | 10:54 PMउत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
Jul 09, 2026 | 10:53 PMसीहोर: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:52 PMसिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
Jul 09, 2026 | 10:47 PMMP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














