- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Thieves Made Away With 70 Lakh Cash There Was A Stir In Sai Baba Colony Of Mankapur
चोरों ने 70 लाख नकद उड़ाए, मानकापुर के साईं बाबा कॉलोनी में मचा हड़कंप
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. मानकापुर थानांतर्गत साईं बाबा कॉलोनी में चोरों ने एक घर में सेंध लगाई. 70 लाख रुपये नकद और सोने के जेवर चोरी कर लिए. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस जांच में जुटी है लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. साईं बाबा कॉलोनी, कोराड़ी रोड निवासी मनीषा विजय कपाई (52) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.
मनीषा फॉर्मा कंपनी के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग और सेल्स का काम करती हैं. मनीषा के पति विजय फॉर्मा कंपनी में अधिकारी थे. 1 वर्ष पहले उनका निधन हो गया. जीवन बीमा की मोटी रकम उन्हें मिली थी और व्यवसाय के भी पैसे अलमारी में रखे थे. 7 दिन पहले मनीषा की मां का देहांत हो गया. 14 मई की रात घर पर ताला लगाकर बेटे के साथ अमृतसर रवाना हो गईं. इसी बीच चोरों ने घर में सेंध लगाई. कंपाउंड गेट का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने प्रवेश द्वार का ताला तोड़ा. पहले माले पर स्थित बेडरूम की अलमारी का लॉकर तोड़कर 70 लाख रुपये नकद और सोने के जेवर चोरी कर लिए.
घर पर ही मनीषा की कार क्र. एम.एच.31-सी.पी.2272 की चाबी मिल गई. आरोपी उनकी कार से ही फरार हो गए. 17 मई की रात पड़ोसियों को मनीषा के घर की लाइट शुरू दिखाई दी. उन्होंने मनीषा के नंबर पर संपर्क किया तो अमृतसर में होने का पता चला. घर में चोरी की जानकारी मिलते ही शुक्रवार को मनीषा घर लौटीं.
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Civil Lines Nagpur का बदलता चेहरा: क्या खत्म हो जाएगी ब्रिटिश काल की पहचान? जानें पूरी हकीकत
नागपुर सरकारी अस्पतालों का सच: आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाइयां, बाहर से खरीदने को मजबूर
GSTR-3B की आखिरी तारीख पर सिस्टम ठप: जीएसटी पोर्टल फेल, व्यापारी परेशान-सरकार और इंफोसिस पर सवाल
जांच कर मानकापुर पुलिस से शिकायत की. मनीषा के घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं लेकिन जब पुलिस फुटेज जांच करने गई तो पता चला कि डीवीआर में रिकॉर्डिंग ही नहीं हो रही है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया. परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.
Thieves made away with 70 lakh cash there was a stir in sai baba colony of mankapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोनी पर दिखेगा Asian Games 2026 का रोमांच, 16 दिनों में खेला जाएगा 41 खेल; जानें कब से शुरू होगा यह महाकुंभ
Apr 21, 2026 | 04:25 PMगडचिरोली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, शेकरू समेत दुर्लभ वन्यजीवों के शिकार में 12 लोग गिरफ्तार
Apr 21, 2026 | 04:21 PMसावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PMMakar Rashifal: मकर राशि के जातक आज के दिन रहे सावधान! जानिए क्या कह रहा है आज का राशिफल
Apr 21, 2026 | 04:18 PMGPay और WhatsApp से बुक होगी BEST की टिकट, बसों की ऑनलाइन टिकटिंग और हुई आसान
Apr 21, 2026 | 04:13 PMसांसद के घर के पास चली गोलियों! जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े हत्या, रांची में दहशत का माहौल
Apr 21, 2026 | 04:12 PMभंडारा में मक्का खरीदी अटकी, गोदाम की कमी और लिमिट संकट से किसान परेशान
Apr 21, 2026 | 04:08 PMवीडियो गैलरी

ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
Apr 20, 2026 | 10:17 PM













