-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- The Government Itself Is Mocking The Law Accusing Auto Drivers
सरकार ही उड़ा रही कानून का मखौल, ऑटो चालकों का आरोप
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. पहले सरकार द्वारा अवैध रूप से प्राइवेट कंपनियों को कैब सर्विस के नाम पर चलने दिया गया. इसे ऑटो चालकों के घरों में खाने के लाले पड़ गये. अब इन्हीं कंपनियों को चुपके से बाइक राइडिंग भी करने दी जा रही है. इससे सिटी के ऑटो चालकों के पास मरने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचेगा. इस शिकायत के साथ विदर्भ ऑटो रिक्शा चालक फेडरेशन अध्यक्ष विलास भालेकर ने शहर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रविन्द्र भुयार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सरकार ही स्वयं कानून का मखौल उड़ा रही है.
हमें मारना चाहती है क्या सरकार
भालेकर ने कहा कि आखिर किस कानून के तहत ओला, उबेर जैसी कंपनियों को पहले कैब और अब बाइक राइडिंग की अनुमति दी जा रही है. इसका सीधा नुकसान गरीब ऑटो चालकों पर पड़ रहा है क्योंकि बाइक राइडिंग के कारण उनके हाथ से बचा हुआ रोजगार भी छीन जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों से परिवहन मंत्रालय और विभाग मिलकर साजिशन ऑटो चालकों का खत्म करने पर तुले है. उन्होंने भुयार से तीखे सवाल किये कि क्या हमें मारना चाहती है सरकार?, क्या सिर्फ ऑटो चालक की कानून के अधीन रहकर, ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए, परिवहन के सभी कागजात लेकर चले और प्राइवेट कम्पनियां सारे नियमों का धता बताते हुए व्यापार करते रहे?, कानून की कुछ गरिमा है या नहीं?, कानून असिस्तव है कि नहीं?
चुपके से शुरू किया बाइक राइड सिस्टम
उन्होंने कहा कि पहले ही बिना परिवहन विभाग की अनुमित के गैरकानूनी रूप से प्राइवेट कैब कम्पनियां सिटी के ऑटो चालकों के व्यवसाय पर कब्जा कर चुकी है. इतने से भी मन नहीं भरा तो अब चुपके से बाइक राइड सिस्टम भी शुरू कर दिया. सरकार और प्रशासन ने गरीब ऑटो चालकों के बारे में भी सोचना चाहिए. इसलिए इन प्राइवेट कैब कंपनियों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा देना चाहिए ताकि ऑटो चालकों को अपना और परिवार का जीवन सुधारना का अवसर मिले. भालेकर ने कहा कि यदि ऑटो चालकों की इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया तो तीव्र आंदोलन किया जाये.
सम्बंधित ख़बरें
बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
कक्षाएं हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक कहां हैं? बदहाल स्कूल को लेकर मनपा मुख्यालय में फूटा छात्रों का गुस्सा
SIR अभियान के ढीले रवैये पर DPC बैठक में हंगामा: उत्तर और मध्य नागपुर की उपेक्षा पर विधायकों का फूटा गुस्सा
नागपुर में फिर सुलगी आंदोलनों की आग: संविधान चौक बना जेन जी के संघर्ष का गढ़, सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज!
इस दौरान प्रिंस इंगोले, जावेद शेख, सैय्यद रिजवान, अशोक न्यायखोर, अब्दुल आसिफ, वसीम अंसारी, मोहम्मद साबिर, धम्मपाल वाकड़े, मुकेश डांगे, कलीम पीर आदि की उपस्थिति रही.
The government itself is mocking the law accusing auto drivers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














