- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Tet Row Supreme Court Vidhan Parishad Government Opposition Walkout
विधान परिषद: TET पर गंभीर नहीं है सरकार, बवाल के बीच विपक्ष का वाकआउट, ठोस कदम उठाने की मांग
Vidhan Parishad Opposition Walk Out: सुप्रीम कोर्ट के टीईटी अनिवार्य फैसले पर सरकार के अस्पष्ट रुख से विपक्ष नाराज, सदन में वाकआउट। शिक्षकों पर निर्णय का बड़ा प्रभाव।
- Written By: प्रिया जैस

पंकज भोयर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Supreme Court TET Order: सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने से कई शिक्षकों की बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है। इस पर समाधान निकालने के लिए शिक्षकों की एक समिति गठित की जाएगी। उक्त घोषणा शिक्षा राज्यमंत्री पंकज भोयर ने विधान परिषद में की। वहीं इस विषय पर सरकार से संतोषजनक उत्तर न मिलने के कारण विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर नाराजी जताई।
विप सदस्य किरण सरनाईक ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन में उक्त मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार से कुछ ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया है। जिन शिक्षकों के पास टीईटी नहीं है, उन्हें सेवा से हटाया जाएगा। इससे 20 से 25 वर्ष की सेवा देने वाले शिक्षकों की बड़ी समस्या खड़ी होगी।
चर्चा का दिया सुझाव
जवाब में राज्यमंत्री भोयर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर ही टीईटी को अनिवार्य किया गया है। इस निर्णय के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का सरकार का विचार था लेकिन विधि एवं न्याय विभाग ने ऐसा करना संभव नहीं बताया। इस पर विक्रम काले ने महाराष्ट्र के महाधिवक्ता से चर्चा करने का सुझाव दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में बढ़े अवैध निर्माण, 340 इमारतों और 3,133 झोपड़ियों पर कार्रवाई
राज्य के बड़े शहरों से गुजरेगा एक और एक्सप्रेसवे, उत्तर से दक्षिण भारत की दूरी होगी कम
तेंदुओं के हमले रोकने के लिए राज्य सरकार की पहल, वन मंत्री गणेश नाईक ने विधानसभा में दी जानकारी
लव जिहाद पर लगाम की तैयारी, महाराष्ट्र विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पेश
अभी न लागू करें निर्णय : वंजारी
कई शिक्षक तथा शिक्षक संघों ने भी सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिकाएं दायर की हैं, इसलिए उनकी सुनवाई होने तक इस निर्णय को लागू न करने का अनुरोध अभिजीत वंजारी ने किया। परंतु भोयर ने टीईटी लागू करने को टालने से इनकार किया लेकिन महाधिवक्ता से चर्चा करने पर सहमति जताई।
यह भी पढ़ें – शीतकालीन सत्र: चुनाव आयुक्त भी लोकायुक्त के दायरे में, राष्ट्रपति के सुझाव पर 3 महत्वपूर्ण बदलाव
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्ति में 5 वर्ष बचे शिक्षकों के प्रमोशन पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन विपक्ष टीईटी पर ठोस समाधान की मांग पर अड़ा रहा। भोयर से सकारात्मक उत्तर न मिलने के कारण विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया। इस चर्चा में विक्रम काले और जगन्नाथ अभ्यंकर ने भी हिस्सा लिया।
Tet row supreme court vidhan parishad government opposition walkout
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 March: शनिवार को इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव! क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?
Mar 14, 2026 | 05:00 AMInternational Pi Day: ब्रह्मांड के हर पहिये में छिपा है यह रहस्यमयी नंबर, क्या आप जानते हैं इसका सच?
Mar 14, 2026 | 04:00 AMमोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब Android फोन होंगे और भी तेज, Google ला रहा नई टेक्नोलॉजी
Mar 14, 2026 | 03:42 AMशनिवार को भूलकर भी इन चीजों का दान न करें, वरना बुरा समय तुरंत सताने लगेगा।
Mar 14, 2026 | 12:04 AMकच्चा आम खाने के ये चौंकाने वाले फायदे! जानकर आज ही खाना शुरू कर देंगे
Mar 13, 2026 | 11:35 PMनवरात्रि में घर के इस कोने की सफाई करना क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? जानें क्या कहते हैं शास्त्र।
Mar 13, 2026 | 11:14 PMहोर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजर सकेंगे भारतीय जहाज! ईरान के राजदूत ने दिया बड़ा संकेत, जानें क्या कहा?
Mar 13, 2026 | 10:20 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM














