Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Rahul Gandhi |
  • Uttrakhand Cloudburst |
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में आज मनाया जाएगा ‘मारबत त्यौहार’, पुतला जलाकर किया जाता है बुराई का अंत

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 15, 2023 | 02:54 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर : नागपुर में आज मारबत त्यौहार मनाया जाएगा। पीली मारबत पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। इसकी स्थापना हर साल गोकुल अष्टमी के दिन की जाती है। अभी दूर-दूर से भाविक मारबत देवी के दर्शन के लिये आये हैं। कहते हैं यहा पर मांगी जाने वाली हर मन्नत पूरी हो जाती है। इसी तरह काली मारबत और बडग्या भी तैयार किये जाते हैं। 

उपराजधानी नागपुर देश का ऐसा शहर है जहां से सर्वप्रथम मारबत की शुरुआत हुई थी और आज सर्वाधिक मारबत (देवी स्वरुप पुतला) यहीं से निकाले जाते हैं। तान्हा पोला के दौरान मारबत और बडग्या (कचरे से बना पुतला) निकालते हैं। शहर में ऐसे कई मंडल हैं, जिनके द्वारा बडग्या और मारबत का निर्माण किया जाता है। तान्हा पोला के दौरान मारबत का जुलूस निकालने की प्रथा शहर में कई वर्षों से चली आ रही है। 

कहा जाता है कि मारबत और बड़ग्या को बुराई के प्रतीक के रूप में माना जाता है। इस परंपरा को चलाने के लिए मारबत का निर्माण करनेवाले कारागीरों की पीढ़ियां अब भी काम कर रही हैं। यह परंपरा काली और पीली मारबत बनाकर आज भी चलाई जा रही है। नागपुर के लोग इस उत्सव को बुरी ताकतों और बीमारियों को दूर रखने के लिए बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस उत्सव को लेकर लोग सड़कों पर जुलूस निकालकर गानों की धुन पर थिरकते हैं।

 यह अनूठा पर्व नागपुर की खास पहचान है। मारबत 1885 से बनाई जा रही है। इसके निर्माण की शुरुआत मूर्तिकार गणपतराव शेंडे ने की थी। उनके जाने के बाद उनके बेटे भीमाजी शेंडे ने ये प्रथा जारी रखी  और आज इनकी तीसरी पीढी यानी की गजानन शेंडे इसे निभा रहे है।  आज मारबत को 149 वर्ष पूरे हो चुके हैं। 

ऐसी धारणा है कि मारबत को शहर से बाहर ले जाकर जलाने से सारी बुराइयां, बीमारियां, कुरीतियां भी खत्म हो जाती हैं। 

बीमारियों से मिलती है मुक्ति

कहा जाता है कि इसे मनाने का उद्देश्य शहर में फैल रही बीमारियों से मुक्ति पाना था। उस समय शहर में बीमारियों का दौर सा चल पड़ा था। तब लोगों में एक धारणा बन गई थी कि मारबत का निर्माण करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और इसी तरह  लोगों ने इसका निर्माण शुरू किया। ब्रिटिश काल से चली आ रही यह  प्रथा इसे सिर्फ यही कारण नहीं है। इसके पीछे एक धार्मिक कारण भी है। 

एक और कारण के बारे में तीसरा शिल्पकार गजानन शेंडे  ने बताया के श्रीकृष्ण को दूध पिलाने गयी पूतना राक्षसी का वध होने  के बाद गोकुल निवासियों ने घरका सभी कचरा निकालकर उसका जुलूस बनाया और उसे गांव के बाहर ले जाकर दहन किया था और सारी बुराइयों को नष्ट करने की पहल  शुरू की थी। उसी का आधार लेके ये मारबत मानाया जाता है।

 इसीलिए विदर्भ में मनाते हैं त्योहार

कहा जाता है कि श्रीकृष्ण को दूध पिलाने गयी पुतना राक्षसी विदर्भ की राणी थी। इसीलिए ये विदर्भ में मानाया जाता है। मारबत के 100 वर्षों बाद पिली मारबत को देवी का स्वरूप मना जाने लगा। कई लोगों के साथ चमत्कार होणे लगे, उनकी मन्नतें पूरी होने लगी। लोगों की श्रद्धा बढने लगी और आज मारबत का दर्शन करने नेताओं से लेकर दूर दूर से लोग आते हैं। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाते हैं।

Tanha pola marbat festival celebrating in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2023 | 02:54 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

मंडरा रहा एक और खतरा! जिस हूती से कांपती है दुनिया, पाकिस्तान ने उसी से ले लिया पंगा

2

दुर्गा पूजा और नवरात्रि पर लड़कियों के लिए 10 फ्री Gemini AI फोटो एडिटर प्रॉम्प्ट्स

3

बिहार में 5 रुपए के लिए 70 साल के बुजुर्ग का मर्डर, सब्जी बेचने आए थे मौसिन अली, गंवाई जान-Video

4

अनियंत्रित कृषि केंद्रों पर उड़न दस्ते का एक्शन, 68 कृषि सेवा संचालकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.