Nagpur News: तड़ीपार अपराधी ने मचाया उत्पात, दुकानदार से मारपीट कर मांगा हफ्ता
Nagpur Police: नागपुर में तड़ीपार अपराधी ने मानकापुर क्षेत्र में दुकानदार से हफ्ता मांगा और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
तड़ीपार ने मचाया उत्पात, दुकानदार से मारपीट कर मांगा हफ्ता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur Crime News: तड़ीपार किए जाने के बावजूद एक अपराधी ने मानकापुर परिसर में जमकर उत्पात मचाया। आरोपी ने दुकानदार से मारपीट कर हफ्ता मांगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन तड़ीपार अपराधी के इस तरह से सक्रिय रहने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। पकड़ा गया आरोपी ताजनगर निवासी अब्दुल सादिक अब्दुल नसीर उर्फ काल्या (21) बताया गया है। पुलिस ने संत ज्ञानेश्वर सोसाइटी निवासी मनमीत कृष्णकुमार शुक्ला (47) की शिकायत पर मामला दर्ज किया।
शुक्ला मानकापुर चौक पर फल की दुकान चलाते हैं। उन्होंने अपनी दुकान मोहसीन खान नामक व्यक्ति को किराये पर दी है। शुक्रवार दोपहर के दौरान काल्या शराब के नशे में धुत होकर दुकान के सामने पड़ा था। बगल में उसका मोबाइल फोन भी पड़ा था। मोबाइल चोरी होने की आशंका से शुक्ला ने मोहसीन को वह फोन अपने पास रखने को कहा।
गालीगलौज और मारपीट
शाम करीब 7.30 बजे, ऑटो चालक फिरोज खान ने काल्या के मुंह पर पानी डालकर उसे उठाया। इस पर काल्या ने फिरोज से गालीगलौज शुरू कर दी। इसी दौरान मोहसीन ने उसे उसका मोबाइल लौटा दिया, लेकिन काल्या ने मोहसीन पर जेब से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
मजदूर के भेष में पुलिस ने मारी रेड, नागपुर में नकली नोट के नाम पर ठगने वाली परवेज गैंग के 7 गिरफ्तार
नागपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कपिलनगर पुलिस ने 121 ग्राम MD के साथ युवक को दबोचा, सप्लायर फरार
नागपुर धर्मांतरण सिंडिकेट के मास्टरमाइंड मौलाना ने किया सरेंडर; पुलिस के चौतरफा दबाव के आगे टेके घुटने
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
2,000 रुपए हफ्ता मांगा
इस दौरान शुक्ला मौके पर पहुंचे और दुकान के सामने गालीगलौज करने से रोकने की कोशिश की। काल्या ने उनसे भी विवाद शुरू कर दिया और खुद को तड़ीपार अपराधी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने दुकान चलाने के एवज में 2,000 रुपए हफ्ता मांगा।
ये भी पढ़े: 3 संतान वाले उम्मीदवार नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, राज्य चुनाव आयोग का फैसला
परिसर से तड़ीपार
शुक्ला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गश्ती दल मौके पर पहुंचा और काल्या को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ही काल्या को परिसर से तड़ीपार किया गया था, लेकिन बिना अनुमति के वह दोबारा शहर में दाखिल हुआ था।
