-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Bengaluru Govindarajanagar Area Lights Off Argument In Office Man Killing His Coworker
लाइट बंद करने की बात पर शुरू हुआ झगड़ा, गुस्से में सहकर्मी की डंबल से मारकर कर दी हत्या
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bengaluru Murder Case: लाइट बंद करने को लेकर एक मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि शख्स ने अपने ही सहकर्मी की हत्या कर दी। ये पूरा मामला पश्चिमी बेंगलुरु के गोविंदराजनगर इलाके में घटित हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर
Bengaluru Crime News: पश्चिमी बेंगलुरु के गोविंदराजनगर इलाके में एक मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया। एमसी लेआउट स्थित एक डिजिटल वॉल्ट और फोटो-एडिटिंग फर्म में कार्यरत एक 41 वर्षीय कर्मचारी की शनिवार (01 नवंबर, 2025) को तड़के उसके ही सहकर्मी ने डम्बल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों कर्मचारियों के बीच देर रात ऑफिस में बिजली बंद करने को लेकर झगड़ा हुआ था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में आकर पास में रखे डम्बल से सहकर्मी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गोविंदराजनगर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइट बंद करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सोमला वामशी के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के एक टेक फर्म का कर्मचारी था और नयनदहल्ली में रहता है।
क्या है मामला?
वहीं पीड़ित की पहचान भीमेश बाबू के रूप में हुई, जो चित्रदुर्ग का रहने वाला था और फर्म का प्रबंधक था। भीमेश जिसे तेज लाइट से परेशानी थी, अक्सर अपने सहकर्मियों को डांटता था कि जब लाइट की जरूरत न हो तो उसे बंद कर दें। घटना वाली रात, करीब 1 बजे, वामशी ऑफिस में वीडियो एडिट कर रहा था। जब भीमेश ने उसे डांटते हुए लाइट बंद करने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया और दोनों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोपी ने भीमेश पर डम्बल से किया हमला पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान वामशी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने पहले तो भीमेश पर लाल मिर्च फेंकी, फिर लोहे का डम्बल उठाकर उसके सिर, चेहरे और सीने पर कई बार हमला किया।
सम्बंधित ख़बरें
स्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
2 लाख से ज्यादा वक्फ संपत्तियां, आमदनी का कोई हिसाब नहीं; मोहसिन रजा ने की CM योगी से ऑडिट की मांग
यह भी पढ़ें- दुलारचंद हत्याकांड में कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, बेऊर जेल ले गई पुलिस
इस हमले से हताहत भीमेश गिर पड़ा, जिसे देख आरोपी घबरा गया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक साथी गोवरी प्रसाद से मिलने गया, जो नायंदहल्लि में रहता था। प्रसाद ने फिर अपने एक दोस्त से मदद मांगी और कुछ देर बाद तीनों ऑफिस वापस आए। जब तक वे लौटे, भीमेश की मौत हो चुकी थी। प्रसाद और उसके दोस्त ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस कर्मियों ने जांच के दौरान भीमेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है।
Bengaluru govindarajanagar area lights off argument in office man killing his coworker
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Prediction 2026: मानसिक चुनौतियों के बाद मिलेगी सफलता, जानें राशि अनुसार वार्षिक भविष्यफल
Jul 10, 2026 | 06:15 AMSunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 06:02 AMParveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
Jul 10, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट
Jul 10, 2026 | 05:55 AM7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














