-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Sunil Kedar Appealed To The Supreme Court To Stay The Sentence In Ndcc Bank Scam
NDCC बैंक घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट के शरण में पहुंचे सुनील केदार, सजा पर रोक लगाने की मांग
- Written By: किर्तेश ढोबले
सुनील केदार ने एनडीसीसी बैंक के बहुचर्चित घोटाले मामले में सजा पर रोक लगाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। लेकिन हाई कोर्ट ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने की कठोर मत व्यक्त करते हुए सुनील केदार की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट के शरण में पहुंचे सुनील केदार (फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: एनडीसीसी बैंक के बहुचर्चित घोटाले मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद महाराष्ट्र पूर्व मंत्री और विधायक सुनील केदार सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केदार को सुप्रीम राहत मिलना जरुरी है, जिसके बाद ही वह आगामी चुनाव लड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।
ज्ञात हो कि केदार ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ से सजा पर रोक लगाने का अनुरोध किया था लेकिन हाई कोर्ट ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने की कठोर मत व्यक्त करते हुए सुनील केदार की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
एनडीसीसी मामले में 5 साल की सजा
एनडीसीसी बैंक घोटाले में सुनील केदार को अदालत ने 5 साल सश्रम कारावास और 12 लाख 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस सजा के चलते केदार की विधायकी रद्द कर दी गई है और नियमों के मुताबिक वो अगले 6 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इस साल अक्टूबर या नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। चुनाव लड़ने के लिए सजा पर रोक लगनी चाहिए। ऐसे में उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सजा पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी लेकिन जस्टिस वृषाली जोशी की पीठ ने स्थगन की अनुमति नहीं दी।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
चुनाव लड़ने पर लगी है रोक
22 दिसंबर, 2023 को अतिरिक्त मुख्य न्याय दंडाधिकारी की अदालत ने केदार को विभिन्न अपराधों में दोषी ठहराया और सजा सुनाई। इसलिए केदार को संविधान के अनुच्छेद 191(1) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 8(3) के अनुसार विधायक के रूप में अयोग्य घोषित किया गया है। इस संबंध में विधानमंडल सचिवालय ने 23 दिसंबर 2023 को अधिसूचना जारी कर दी है। केदार को यह कार्रवाई रोकने के लिए दोषसिद्धि पर रोक लगाने की जरूरत है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।
Sunil kedar appealed to the supreme court to stay the sentence in ndcc bank scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














