Nagpur News: सरकारी दंत अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और सिमुलेशन लैब का उद्घाटन
नागपुर के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण चिकित्सा परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
ऑपरेशन थिएटर और सिमुलेशन लैब का उद्घाटन (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: आम जनता को संपूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार विभिन्न सेवाओं के विकास पर विशेष बल दे रही है। नागपुर के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण चिकित्सा परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसी क्रम में नागपुर स्थित शासकीय दंत रुग्णालय (सरकारी दंत अस्पताल) में राज्य का पहला अत्याधुनिक शस्त्रक्रिया गृह, मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर तथा सिमुलेशन लैब का उद्घाटन किया गया। यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी।
बावनकुले उद्घाटन समारोह के दौरान बोल रहे थे, जो शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राज्य के वित्त राज्यमंत्री एडवोकेट आशिष जयस्वाल, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के संचालक डॉ. राज गजभिये, अधिष्ठाता डॉ. अभय दातारकर, विभाग प्रमुख डॉ. प्रशांत पंदीलवार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सुविधाओं का विवरण
नवीन मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर लैमिनर एयर फ्लो प्रणाली से सुसज्जित है, जो बैक्टीरिया और धूलकणों को कम करता है। इससे पूरे वातावरण को निर्जंतुकीकरण बनाए रखना आसान हो जाता है। यह ऑपरेशन थिएटर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और इसमें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव भी संभव हैं।
सम्बंधित ख़बरें
टेकड़ीवाड़ी कांड: नागपुर में गैंग का आतंक, फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर: देश की सबसे लंबी ‘वंदे भारत’ का नया रिकॉर्ड! महज 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
नागपुर मनपा में किरीट सोमैया की बैठक पर कांग्रेस का सवाल, किस अधिकार से दिए निर्देश?
नागपुर में आंधी-तूफान का ‘डबल अटैक’; बिजली गुल होने से जलापूर्ति ठप, सभी 10 जोन की 51 पानी टंकियां प्रभावित
आधुनिक चिकित्सा शिक्षा की दिशा में एक मजबूत पहल
सिमुलेशन लैब में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिससे उन्हें वास्तविक अनुभव के माध्यम से अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। यह देश की पहली अत्याधुनिक सिमुलेशन लैब मानी जा रही है, जो दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
यहां विद्यार्थियों को एक्स-रे तकनीक और आधुनिक दंत उपचार विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रूप से टायपोडोंट कृत्रिम दांतों पर 3डी तकनीक के माध्यम से आधुनिक उपचार पद्धतियाँ सिखाई जाएंगी।
