Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 घंटे की बारिश में सिहर उठा नागपुर: अधूरी सड़क निर्माण परियोजनाएं बनीं मुसीबत, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

Nagpur Rain Rescue: नागपुर में 3 घंटे में 108 मिमी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। सोमलवार स्कूल में फंसे करीब 800 बच्चों को नागरिकों और स्कूल स्टाफ ने मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्षित बाहर निकाला।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 29, 2026 | 07:14 AM

नागपुर बारिश, जलभराव, सोमलवार स्कूल, रेस्क्यू, (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Heavy Rain Flooding: नागपुर में मंगलवार को बादल फटने की तरह जोरदार बारिश हुई। शहर के कई निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में भारी जलभराव देखने को मिला। इस बीच, खामला के राणा प्रताप नगर रोड स्थित सोमलवार स्कूल, निकालस ब्रांच में भारी बारिश के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई।

यहां लगभग 800 स्कूली बच्चे फंस गए जिन्हें नागरिकों, स्कूल स्टाफ द्वारा मानव श्रृंखला बना कर रेस्क्यू किया गया। इस क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य गर्मियों में पूरा होने की उम्मीद थी। हालांकि, प्रशासन की देरी के कारण यह कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका।

मानसून के दौरान नागरिकों और छात्रों को इससे परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण विद्यालय परिसर में आना-जाना मुश्किल हो गया। एयरपोर्ट के पास जलभराव के कारण वाहन फंस गए और लंबे समय तक जाम लगा रहा, वहीं गो गैस एजेंसी के सामने एक बहुत पुराना झाड़ खड़ी हुई कार व अन्य वाहनों पर गिर गया। शहर में 3 घंटे में 108 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। महल, गणेशपेठ, जरीपटका और गोकुलपेठ के निचले इलाकों में भारी जलभराव देखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, 5 जिलों में नए न्यायालय को मंजूरी

नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!

महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट

अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय

विदर्भ में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बुधवार को विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। गोंदिया, भंडारा, चंद्रपुर और गढ़‌चिरोली में 100 से 150 मिमी बारिश होने की आशंका है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। नागपुर और वर्षा के लिए फिलहाल येलो अलर्ट जारी है। हालांकि, 29 और 30 तारीख को नागपुर के लिए ऑरेज अलर्ट जारी रहेगा।

अलर्ट मोड की सलाह

कोकण के अरब सागर में चक्रवात जैसी स्थिति बनने के कारण राज्य के 22 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हालांकि मौसम की बदलती स्थितियों के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बदलाव भी आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम ने करवट बदली है। इसके लिए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने रत्नागिरी के लिए ऑरिंज और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!

आने वाले दिनों में राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद है। कोकण तट के पास अरब सागर में चक्रवाती हवाएं बनी हैं। तटीय इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, अगले चार दिनों तक कोकण में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है। समुद्र में चार मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। जून से अब तक औसतन बारिश 50% हो चुकी है।

Cloudburst like rain 108mm school children rescue waterlogging nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 07:14 AM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Maharashtra News
  • monsoon alert
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.