Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में मूसलाधार बारिश का कहर: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 29 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित!

Nagpur Orange Alert: नागपुर में लगातार भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने 29 जुलाई को सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। शहर में 108 मिमी बारिश दर्ज की गई।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 29, 2026 | 06:54 AM

नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Heavy Rain Alert: नागपुर सिटी और उसके आसपास के इलाकों में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी और ‘ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए नागपुर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 29 जुलाई को सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

108 मिमी बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ की आशंका भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 28 से 30 जुलाई के बीच नागपुर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश (अतिवृष्टि) चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। की मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे तक ही शहर में 108 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी थी।

भारी बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 जुलाई को अतिवृष्टि के कारण जिले के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की पूरी संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, 5 जिलों में नए न्यायालय को मंजूरी

महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट

अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय

महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, उठाए त्वरित कदम

इस संभावित आपातकालीन स्थिति और अतिवृष्टि के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 और 34 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिलाधिकारी तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष कुमार आशीर्वाद ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर 29 जुलाई को छुट्टी का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

इन क्षेत्रों में लागू रहेगा बंदी का आदेश

जिलाधिकारी के आदेशानुसार यह अवकाश संपूर्ण नागपुर शहर (नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र सहित) और उससे लगी तहसीलों नागपुर ग्रामीण, हिंगना और कामठी के क्षेत्रों में लागू रहेगा। इन क्षेत्रों में आने वाले सभी सरकारी और निजी आंगनवाडी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल, महाविद्यालय (कॉलेज), कोचिंग क्लासेस बुधवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट

अलर्ट मोड पर प्रबंधन टीमें

प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस आदेश की सूचना नागपुर के संभागीय आयुक्त, नागपुर महानगरपालिका आयुक्त्त, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (जिला परिषद) और शिक्षा अधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागों को सूचनार्थ और तत्काल कार्यवाही के लिए भेज दी हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके, नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्क रहें।

Nagpur rain orange alert schools closed july 29 heavy rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 06:54 AM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Weather Update
  • Monsoon News
  • Nagpur News
  • Weather Change

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.