नागपुर से स्टार एयर की उड़ानें ठप, नांदेड़ फ्लाइट अब तक शुरू नहीं, यात्रियों की नाराजगी बढ़ी

Nagpur News: स्टार एयर ने नागपुर से नांदेड़, बेलगाम, पुणे, बेंगलुरु की फ्लाइटें बंद कर दीं। किशनगढ़ की उड़ान भी अनियमित। यात्रियों ने शिकायत की कि कंपनी आखिरी समय पर फ्लाइट कैंसिल कर रही है।
नागपुर से स्टार एयर की उड़ानें ठप, नांदेड़ फ्लाइट अब तक शुरू नहीं, यात्रियों की नाराजगी बढ़ी
नागपुर से स्टार एयर की उड़ानें ठप (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Star Air Airlines: स्टार एयर एयरलाइंस की बेलगाम, किशनगढ़, पुणे व बेंगलुरु के बाद नांदेड़ के लिए फ्लाइट शुरू करने की घोषणा से लगा था कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को अच्छा बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अच्छी सुविधा भी प्राप्त होगी लेकिन कंपनी ने किशनगढ़ को छोड़कर नागपुर से अपनी सेवा ही बंद कर दी।

किशनगढ़ (अजमेर) के लिए भी जो फ्लाइट चल रही है उसका शेड्यूल कभी भी बदलता रहता है। जिसके चलते कंपनी पर यात्रियों का भरोसा बैठ नहीं पा रहा है। यात्रियों के अनुसार ऐन समय पर फ्लाइट कैंसिल कर दी जाती है जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कंपनी ने पिछले वर्ष जब जून से नांदेड़ के लिए फ्लाइट की घोषणा की थी तो सबसे अधिक खुशी सिख संगत को हुई थी लेकिन फ्लाइट अब तक शुरू हुई नहीं की गई। इसे देखते हुए लगता है कि कंपनी केवल हवा में ही घोषणाएं करती है।

कुछ दिन में बंद हो गई थी बेलगाम फ्लाइट

बेलगाम फ्लाइट की सेवा भी कुछ दिन बाद ही बंद कर दी गई। वहीं पुणे और बेंगलुरु फ्लाइट भी ज्यादा दिन तक उड़ान नहीं भर पाई। नांदेड़ फ्लाइट नहीं मिलने से यहां के लोगों को अभी रेलवे का ही सहारा है। एयरलाइंस इस फ्लाइट को सप्ताह में 4 दिन चलाने वाली थी लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। वहीं इस समय 30 फ्लाइट के साथ सबसे अधिक इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें उड़ान भर रही हैं। इसके अलावा एयर इंडिया की 4 ही उड़ानें हैं जिनमें 2 दिल्ली व 2 मुंबई के लिए हैं।