HCBA चुनाव: आज से दिए जा सकेंगे घोषणा पत्र, सदस्य वकील एक ही एसोसिएशन में कर पाएंगे मतदान

Nagpur News: ‘एक वकील एक वोट’ के सिद्धांत को लागू करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने इस सिद्धांत को लागू करते हुए आदेश जारी कर दिया।
Nagpur News: ‘एक वकील एक वोट’ के सिद्धांत को लागू करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने इस सिद्धांत को लागू करते हुए आदेश जारी कर दिया।
हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

High Court: ‘एक वकील एक वोट’ के सिद्धांत को लागू करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने इस सिद्धांत को लागू करते हुए आदेश जारी कर दिया जिसके अनुसार अब जो भी सदस्य एचसीबीए चुनाव में मतदान करेगा उसे यह घोषणा करनी होगी कि वह किसी अन्य बार एसोसिएशन या एडवोकेट्स एसोसिएशन के चुनाव में मतदान नहीं करेगा। यदि वह ऐसा करता है तो उसकी एचसीबीए सदस्यता स्थायी रूप से निलंबित की जा सकती है।

कोर्ट के आदेश के अनुसार एचसीबीए के चुनाव का नया कार्यक्रम घोषित किया गया था जिसके अनुसार अब जिस वकील सदस्य को हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करना है, वे सदस्य आज सोमवार से घोषणा पत्र दें सकेंगे। 21 नवंबर की दोपहर 4.30 बजे तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद किसी सदस्य का घोषणा पत्र स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

अब 12 दिसंबर को होगा मतदान

इसके पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर को चुनाव होने थे किंतु अब नए कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसंबर को मतदान होगा। शाम 5.30 बजे तक मतदान के बाद चुनावी परिणाम भी घोषित होंगे। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार ‘एक वकील एक वोट’ पर मुहर लग जाने के बाद नया कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। पात्र सदस्यों को घोषणापत्र/अंडरटेकिंग के साथ बार काउंसिल पहचान पत्र या एचसीबीए पहचान पत्र या आधार कार्ड या पासपोर्ट की स्व-सत्यापित झेरॉक्स प्रति संलग्न करनी होगी। चुनाव समिति के अधिकारियों में अधि. प्रकाश मेघे, अधि. भानुदास कुलकर्णी, अधि. अरुण पाटिल, अधि. देऊल पाठक, अधि. संग्राम सिरपुरकर, अधि. निखिल पाध्ये, अधि. वैशाली खाडेकर और अधि. मुग्धा चंदुरकर शामिल हैं।

इस तरह होगी प्रक्रिया

1. बकाया भुगतान की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 को शाम 4.30 बजे तक निर्धारित की गई है। 2. घोषणा पत्र/अंडरटेकिंग जमा करने की अवधि 3 से 21 नवंबर 2025 को शाम 4.30 बजे तक है। यह घोषणा/अंडरटेकिंग निर्धारित प्रोफ़ार्मा में जमा करना अनिवार्य है और यह अपरिवर्तनीय होगा। 3. प्रारूप मतदाता सूची (जो घोषणा/अंडरटेकिंग पर आधारित है) की घोषणा 25 नवंबर 2025 को 1.30 होगी। 4. आपत्तियों पर सुनवाई के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 28 नवंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे जारी होगी। एचसीबीए के वे सदस्य जिन्होंने 31 अगस्त 2025 तक अपना बकाया चुका दिया है और घोषणा/अंडरटेकिंग जमा की है, वे ही अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। 5. नामांकन पत्र 28 नवंबर 2025, सुबह 10.30 बजे से दिया जा सकेगा। 6. नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025, शाम 4.30 बजे तक है। 7. नामांकन पत्रों की जांच 3 दिसंबर 2025 को शाम 4.30 बजे से शुरू होगी। 8. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 को शाम 4.30 बजे तक है। 9. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 5 दिसंबर 2025 को शाम 4.45 बजे किया जाएगा।

फॉर्म और शुल्क

  • नामांकन फॉर्म की कीमत 300 रुपये रखी गई है।
  • मतदाता सूची की लागत 1,500 रुपये में प्राप्त की जा सकेगी।

एचसीबीए कार्यकारी समिति में कुल 17 पदों के लिए चुनाव

अध्यक्ष : 1 पद उपाध्यक्ष : 2 पद सचिव : 1 पद संयुक्त सचिव : 1 पद लाइब्रेरी प्रभारी : 1 पद कोषाध्यक्ष : 1 पद कार्यकारी सदस्य : 9 पद

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com