386 अधूरे सिंचाई कुएं किए जाएंगे पूरे, ‘सिंचन विहिर धड़क’ कार्यक्रम को 31 मई 2026 तक बढ़ाया

Sinchan Vihir Dhadak Scheme: नागपुर संभाग के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘सिंचन विहिर धड़क’ कार्यक्रम की अवधि 31 मई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
Sinchan Vihir Dhadak Scheme: नागपुर संभाग के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने ‘सिंचन विहिर धड़क’ कार्यक्रम की अवधि 31 मई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सिंचाई कार्यक्रम (फाइल फोटो)
Updated on

Maharashtra Irrigation Wells: नागपुर संभाग में ‘सिंचन विहिर धड़क’ कार्यक्रम की अवधि सरकार ने 31 मई 2026 तक बढ़ा दी है। इस निर्णय से अब किसानों को राहत मिलेगी व अपूर्ण कुओं के कार्य तेजी से पूरे किये जाने का रास्ता भी साफ हो गया है। नागपुर व अमरावती जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की पहल पर यह निर्णय लिया गया।

संभाग के गड़चिरोली, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, नागपुर और वर्धा जिलों के 386 अधूरे सिंचाई कुओं का कार्य पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया। सभी कुओं के कार्य अगले साल 31 मई तक पूर्ण करने की जिम्मेदारी विभागीय आयुक्त को सौंपी गई है।

अतिवृष्टि से धंसे कुओं की भी मरम्मत

जारी आदेश में कहा गया है कि जून से सितंबर 2025 के दौरान अतिवृष्टि व बाढ़ से जो कुएं धंस गए हैं उनकी मरम्मत के कार्य को भी सरकार ने मान्यता दी है। बावनकुले ने कहा कि इस निर्णय से किसानों को सिंचाई के साधन के संदर्भ में बड़ी राहत मिलेगी। किसानों की समस्याओं का निराकरण सरकार की पहली प्राथमिकता है जिसके चलते ही यह निर्णय लिया गया।

सीएम फडणवीस ने अरहम एनिमल एम्बुलेंस सेवा का किया उद्घाटन

श्री नम्रमुनि महाराज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रामगिरी निवास पर आयोजित समारोह में ‘अरहम एनिमल एम्बुलेंस’ सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में केवल मनुष्यों के बारे में ही नहीं बल्कि सभी प्राणियों के बारे में सोचा जाता है। सभी को जीने का समान अधिकार है।

सेवा और करुणा की भावना से यह पहल शुरू की जा रही है। पशु चिकित्सालय के लिए जगह की मांग की गई है। हम इस पर सकारात्मक विचार करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने श्री नम्रमुनि महाराज और ‘अरहम एनिमल एम्बुलेंस’ सेवा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com