छठ पर्व पर खेसारी लाल यादव ने मारी बाजी, ‘छठ घाटे चली’ ने तोड़ा सारे रिकॉर्ड; पवन सिंह रहे पीछे

Chhath Geet 2025: छठ के पावन पर्व पर जब बात भोजपुरी छठ गीतों की आती है, तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम सबसे पहले याद आता है। लेकिन इस बार व्यूज की रेस में खेसारी ने बाजी मार ली है।
khesari lal yadav and pawan singh
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh Chhath Song: देशभर में छठ महापर्व की रौनक हर जगह देखने को मिल रही है। 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए इस लोक आस्था के पर्व की गूंज न केवल बिहार और पूर्वांचल में, बल्कि विदेशों तक सुनाई दे रही है। घाटों पर उमड़ी भीड़ और गूंजते पारंपरिक गीत इस पावन पर्व को और खास बना रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे खेसारी लाल यादव और पवन सिंह एक बार फिर अपने छठ गीतों के जरिए फैंस के दिलों में जगह बना रहे हैं।

हालांकि इस बार व्यूज की बात करें तो खेसारी लाल यादव ने बाजी मार ली है। उनका सुपरहिट छठ गीत ‘छठ घाटे चली’ एक बार फिर ट्रेंडिंग में है और यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज बटोर रहा है। आदिशक्ति फिल्म्स के चैनल पर रिलीज यह गाना अब तक 155 मिलियन (15 करोड़ से ज्यादा) बार देखा जा चुका है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं, जबकि इसे खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। यह गीत छठ पूजा की भावनाओं और आस्था को खूबसूरती से दर्शाता है, इसलिए हर साल पर्व के दौरान फिर से ट्रेंड करने लगता है।

खेसारी के 4 साल पुराने गाने ने रचा इतिहास

चार साल पुराने इस गाने ने अब भोजपुरी छठ गीतों में एक नया इतिहास रच दिया है। लोगों का कहना है कि खेसारी लाल यादव की आवाज में भक्ति और लोकसंगीत की ऊर्जा दोनों महसूस होती हैं। यही वजह है कि ‘छठ घाटे चली’ को सुनकर हर भक्त का मन भक्ति से भर उठता है।

पवन सिंह के गाने को मिले सिर्फ इतने व्यूज

दूसरी ओर, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह बस कुछ व्यूज से पीछ रहे गए हैं। हालांकि, उनका पॉपुलर छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े फलवा’, जो 2022 में रिलीज हुआ था, आज भी दर्शकों की पहली पसंद में शामिल है। इस गीत को अब तक 142 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, और पवन सिंह की दमदार आवाज ने इसे एक पारिवारिक भक्ति गीत का रूप दे दिया है।

भले ही अब दोनों सितारों के बीच रिश्ते सामान्य हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच तुलना का सिलसिला हमेशा जारी रहता है। इस बार व्यूज की रेस में खेसारी लाल यादव का ‘छठ घाटे चली’ आगे निकल चुका है और उसने ‘छठ गीतों का ब्लॉकबस्टर किंग’ का ताज अपने नाम कर लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com