13 दिन बाद फिर उड़ी शारजाह-नागपुर फ्लाइट, 174 यात्री पहुंचे ऑरेंज सिटी; दोहा उड़ानें 31 मार्च तक बंद
Sharjah Nagpur Flight Air Arabia: 13 दिन बाद फिर शुरू हुई शारजाह-नागपुर फ्लाइट, 174 यात्री पहुंचे। दोहा की उड़ानें 31 मार्च तक रद्द। मुंबई-नागपुर विमान की लैंडिंग के समय मचा हड़कंप।
- Written By: प्रिया जैस
एयर अरेबिया फ्लाइट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Doha Flight Suspended: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते 28 फरवरी से बंद हुई शारजाह-नागपुर फ्लाइट 13 दिन बाद फिर से उड़ी। एयर अरेबिया की फ्लाइट क्रमांक जी-9415 ने शारजाह से रात्रि 12.20 बजे उड़ान भरी और 3.45 बजे नागपुर पहुंची। फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों ने काफी राहत की सांस ली।
वहीं यहां से फ्लाइट क्रमांक जी-9416 ने सुबह 4.20 बजे उड़ान भरी और करीब 7 बजे वहां पहुंची। फ्लाइट में शारजाह से जहां 174 यात्री आए, वहीं यहां से जाने वाले 110 यात्री रहे।
31 मार्च तक नागपुर-दोहा उड़ानें स्थगित
शारजाह-नागपुर फ्लाइट तो शुरू हो गई है लेकिन नागपुर से दोहा जाने वाली उड़ानों को 31 मार्च तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। पहले इस मार्ग पर कतर एयरवेज सप्ताह में 5 उड़ानें संचालित करता था जो शनिवार और सोमवार को छोड़कर नियमित रूप से चलती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच उड़ानों के निलंबन के कारण यात्रियों को फिलहाल असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर उड़ानों की स्थिति और आगे की जानकारी साझा की जाएगी।
यह भी पढ़ें – NMC Budget 2026: नागपुर मनपा का 5,840 करोड़ का बजट पेश, शहर को टॉप-3 में लाने का लक्ष्य, जानें खास बातें
लैंडिंग करते समय फिर भरी उड़ान
नागपुर में शुक्रवार के दिन उस समय हड़कंप मच गया जब एक विमान ने लैंडिंग करते समय फिर उड़ान भरी। इससे यात्री घबरा गए। जानकारी के अनुसार 4 से 5 बजे के बीच मुंबई से नागपुर विमान ने लैंडिंग का प्रयास किया लेकिन वह लैंडिंग में सफल नहीं हो पाया, जिसके चलते पायलट ने फिर उड़ान भर ली। अचानक ऐसा होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिर कुछ देर बाद में विमान ने सफल लैंडिंग की, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
