घने कोहरे ने रोकी इंटरनेशनल फ्लाइट! शारजाह-नागपुर उड़ान रद्द, यात्रियों में मचा हड़कंप

Sharjah Nagpur Flight Cancelled: नागपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे का असर दिखा। शारजाह फ्लाइट रद्द हो गई। कई घरेलू फ्लाइट्स देर से पहुंचीं, यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Sharjah Nagpur Flight Cancelled: नागपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे का असर दिखा। शारजाह फ्लाइट रद्द हो गई। कई घरेलू फ्लाइट्स देर से पहुंचीं, यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फ्लाइट कैंसल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur International Flights: शुक्रवार को घने कोहरे के कारण एयर अरेबिया की शारजाह-नागपुर फ्लाइट क्रमांक जी-9415 को रद्द कर दिया गया। नागपुर एयरपोर्ट से 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स हैं। इनमें एक कतर एयरवेज की दोहा-नागपुर-दोहा और एयर अरेबिया की शारजाह-नागपुर-शारजाह फ्लाइट शामिल हैं। इनमें से शारजाह से आने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा।

फ्लाइट रात 11 बजे भरने वाली थी उड़ान

निर्धारित समयानुसार शारजाह-नागपुर फ्लाइट गुरुवार रात 11 बजे शारजाह से उड़ान भरने वाली थी और शुक्रवार सुबह 3.45 बजे पहुंचने वाली थी लेकिन घने कोहरे की वजह से यह फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। इस कारण नागपुर से शारजाह जाने वाली वापसी की फ्लाइट भी उड़ान नहीं भर सकी।

गुरुवार रात को हालात को देखते हुए एयर अरेबिया ने यात्रियों को उनके मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी थी। घने कोहरे की वजह से यूएई के नेशनल सेंटर ऑफ मैट्रोलॉजी (एनसीएम) ने शारजाह के अल कराय, अबू धाबी के जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दुबई के अल लिसैली, अल कुदरा और अबू धाबी के सेह सुहैब और अल अजबान के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया था।

सूत्रों का कहना है कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से कई जगहों पर गाड़ियों के लिए स्पीड लिमिट लगा दी गई थी और ट्रैफिक नियमों को मानने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए थे।

कई फ्लाइट्स हुईं लेट

शुक्रवार को नागपुर आने वाली इंडिगो की अधिकतर फ्लाइट्स लेट रहीं। फ्लाइट्स में देरी को लेकर यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की। शुक्रवार शाम 6।10 बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब आधे घंटे की देरी से नागपुर पहुंची।

इसी तरह शाम को इंदौर से आने वाली फ्लाइट भी आधे घंटे की देरी से पहुंची। हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे से आने वाली फ्लाइट्स भी लेट रहीं। एयरलाइन कंपनी ने कहा कि फ्लाइट्स में देरी तकनीकी वजहों से हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com