-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Shalaarth Id Scam Work Zp Education Department Halted 3 Fake Teachers Arrest
शालार्थ ID Scam: ZP शिक्षा विभाग का कामकाज ठप, 3 फर्जी शिक्षकों को 1 दिन का PCR
- Written By: प्रिया जैस
शालार्थ ID Scam: नागपुर में जिला परिषद परिसर में शिक्षा उपसंचालक से लेकर विभाग के चपरासी तक लगभग 150 कर्मचारियों ने कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया। इससे विभाग का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।

जेडपी स्कूलों में आंदोलन (सौजन्य-नवभारत)
शालार्थ ID Scam: फर्जी शालार्थ आईडी मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने गुरुवार को 3 फर्जी सहायक शिक्षकों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 1 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि फर्जी शालार्थ आईडी की बदौलत तीनों ने कुल मिलाकर 25 लाख रुपये का वेतन लिया है।
आरोपियों में शाहूनगर, मानेवाड़ा निवासी सतीश विजय पवार (34), सूर्योदयनगर, म्हालगीनगर निवासी प्रज्ञा वीरेंद्र मुले (38) और सर्वश्रीनगर, उमरेड रोड, दिघोरी निवासी भूमिका सोपान नखाते (39) का समावेश है। सतीश और प्रज्ञा दोनों बतौर सहायक शिक्षक विद्याभूषण उच्च प्राथमिक शाला, मानेवाड़ा में कार्यरत थे, जबकि भूमिका आदर्श प्राथमिक शाला, बोरगांव में बतौर सहायक शिक्षिका कार्यरत थी।
एसआईटी जांच शुरू
आरोपियों के पास फर्जी शालार्थ आईडी होने की शिकायत साइबर सेल में दर्ज की गई। इसके बाद एसआईटी ने जांच शुरू की। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि तीनों की नियुक्ति फर्जी शालार्थ आईडी के माध्यम से हुई थी। आरोपी सतीश ने अगस्त 2023 से फर्जी आईडी के जरिए वेतन लिया। वहीं आरोपी प्रज्ञा और भूमिका ने जून 2024 से फर्जी आईडी से जरिए सरकारी वेतन प्राप्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
तीनों ने कुल मिलाकर 25 लाख रुपये से अधिक का वेतन अवैध ढंग से हासिल किया था। फर्जी शालार्थ आईडी मामले में एसआईटी ने गुरुवार को तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को 1 दिन के पीसीआर पर भेज दिया है।
ZP शिक्षा विभाग का कामकाज ठप
नागपुर में शालार्थ आईडी घोटाले में जिला परिषद प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षाधिकारियों की गिरफ्तारी की गई है। शिक्षा आयुक्त पुणे का लिखित निर्देश है कि प्रकरण की जांच शिक्षा उपसंचालक नागपुर विभाग स्तर पर सुनवाई लेकर निर्णय लिया जाए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को कार्रवाई करनी है लेकिन ऐसा होते हुए भी सरसकट अधिकारी व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
इससे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों में भय का माहौल है। विभाग में असंतोष की भावना पैदा हो गई है। दहशत के चलते कर्मचारी व शिक्षक छुट्टी पर जा रहे हैं। पुलिस की इस तानाशाही कार्यप्रणाली के विरोध में शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में शिक्षा उपसंचालक से लेकर विभाग के चपरासी तक लगभग 150 कर्मचारियों ने कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया। इससे विभाग का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।उपसंचालक माधुरी सावरकर के नेतृत्व में सीईओ, जिलाधिकारी, विभागीय आयुक्त व पालक मंत्री को पुलिस की तानाशाहपूर्ण कार्रवाई को रोकने की मांग की गई।
सीएम के कार्यक्रम का बहिष्कार
आंदोलनकारियों का कहना है कि शिक्षिकाओं को भी गिरफ्तार किया गया है जिससे डर के चलते मुख्याध्यापक, शिक्षक भी छुट्टियों पर जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है। प्राथमिक व माध्यमिक कर्मचारी व शिक्षकों ने इसीलिए कामबंद आंदोलन का निर्णय लिया। शुक्रवार को आंदोलन के 100 फीसदी सफल होने का दावा किया गया।
यह भी पढ़ें – सावधान! रसोई सिलेंडर में कम आ रही गैस, ग्राहक तौल कर ही लें LPG सिलेंडर
काम ठप होने से विभाग के कर्मचारियों का वेतन बिल भी लटक जाएगा। संगठनों ने 2 अगस्त को मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री व पालक मंत्री की उपस्थिति में होने वाले शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख के सत्कार कार्यक्रम के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
जारी रहेगा आंदोलन
आंदोलन में उपशिक्षाधिकारी जयेश वाकोडकर, शिक्षा विस्तार अधिकारी संगठन अध्यक्ष विजय कोकोड्डे, कास्ट्राईब जिलाध्यक्ष डॉ. सोहन चवरे, वेतन पथक अधीक्षक माध्यमिक गौतम गेडाम, प्राथमिक एस.वाई. शर्मा, प्रमोद नाट, भास्कर झोडे, विशाल गौर, रमेश हरडे सहित बड़ी संख्या में विभाग के कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक कामबंद आंदोलन शुरू रहेगा। 8 अगस्त से सामूहिक अवकाश आंदोलन किया जाएगा।
Shalaarth id scam work zp education department halted 3 fake teachers arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PMAlpha Movie X Review: आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस से निराश हुए फैंस, फिल्म को बताया ‘डिजास्टर’
Jul 03, 2026 | 12:44 PMAmarnath Yatra 2026: जम्मू कश्मीर प्रशासन की एडवाइजरी, बिना रजिस्ट्रेशन न पहुंचें श्रद्धालु
Jul 03, 2026 | 12:42 PMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को नोटिस जारी कर पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए
Jul 03, 2026 | 12:41 PM5.12 लाख की मुफ्त पुस्तकें! गोंदिया में पहले ही दिन बच्चो को मिली किताबे, अन्य अन्य विषयों के लिए इंतजार
Jul 03, 2026 | 12:37 PM‘होर्मुज स्ट्रेट हमारी लाल रेखा, दखल दिया तो…’, ईरान ने अमेरिका को दी आखिरी चेतावनी; खाड़ी में संकट के बादल
Jul 03, 2026 | 12:36 PM3 जुलाई का इतिहास: बाल गंगाधर तिलक पर चला था राजद्रोह का मुकदमा, मांडले जेल में लिखी ‘गीता रहस्य’
Jul 03, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














