Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शालार्थ आईडी घोटाला: वाघमारे ने बनाईं 100 से ज्यादा बोगस आईडी, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

Nagpur News: बोगस शालार्थ आईडी और शिक्षकों की नियुक्ति के प्रकरण में गुरुवार को एसआईटी ने मुख्य आरोपी नीलेश वाघमारे को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वाघमारे ने बताया कि घोटाला कैसे किया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 17, 2025 | 09:39 AM

शालार्थ आईडी घोटाला (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shalarth ID Scam: बोगस शालार्थ आईडी और शिक्षकों की नियुक्ति के प्रकरण में गुरुवार को एसआईटी ने मुख्य आरोपी नीलेश वाघमारे को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि वाघमारे ने 100 से ज्यादा बोगस आईडी बनाई हैं और उसने पुलिस को बयान दिया कि ये सब अधिकारियों के कहने पर किया गया। इससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

एसआईटी ने शनिवार को वाघमारे के घर और कार्यालय की तलाशी ली। प्रकरण से जुड़े दस्तावेज और उसका लैपटॉप व कम्प्यूटर की हार्ड डिस्क पुलिस ने जब्त की है। वाघमारे की गिरफ्तारी से विभाग के कई अधिकारियों की नींद उड़ गई है। जांच में पता चला कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद कार्यालय द्वारा शालार्थ आईडी के लिए कर्मचारी का नाम, जन्म तारीख, वर्ग, संवर्ग, पद की जानकारी भरकर ड्राफ्ट स्कूल की लॉगइन आईडी पर भेजा जाता है।

ऐसे किया वेतन जारी

वह ड्राफ्ट पूरी तरह से भरकर वेतन और भविष्य निर्वाह निधि अधीक्षक को भेजा जाता है लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। सीधे ऑनलाइन ड्राफ्ट के जरिए वेतन जारी किया गया। कोई भी आदेश न होते हुए भी आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करके शिक्षकों की नियुक्तियां की गईं। ऑनलाइन ड्राफ्ट के जरिए ही वेतन जारी किया जा रहा था।

वाघमारे ने जारी किए आईडी

इस प्रकरण में एसआईटी 3 शिक्षा उपसंचालकों, 3 शिक्षाधिकारियों, 4 लिपिकों, 2 मुख्याध्यापकों और 2 शाला संचालकों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन अधिकारियों ने स्कूल द्वारा भेजे जाने वाले बोगस प्रस्तावों को अधिकृत बताकर आईडी जारी कर वेतन विभाग को भेजा। वाघमारे के हाथों 100 से 125 आईडी जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है लेकिन उसका कहना है कि एक भी काम अधिकारियों के निर्देशों के बगैर नहीं किया गया। अब इस मामले में शाला संचालकों की परेशानी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें – अब आरक्षण की चोरी! 174 आरक्षित इंजीनियरिंग सीटों की लूट, नागपुर-पुणे-मुंबई के ये कॉलेज लगा रहे चूना

पार्किंग के विवाद में पड़ोसियों पर हमला

नागपुर में वाहन पार्क करने को लेकर हुए विवाद में 2 युवकों ने पड़ोसियों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मियों में दवलामेटी निवासी राजेश उमराव नारनवरे (50) और ईश्वर नारनवरे का समावेश है। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी पड़ोसी शुभम गजभिए (25) और पवन गजभिए (19) बताए गए।

गजभिए और नारनवरे पड़ोसी हैं। शुक्रवार को घर के सामने गाड़ी पार्क करने को लेकर ईश्वर का गजभिए बंधुओं से विवाद हो गया। राजेश भी बीचबचाव करने गए। इस बीच गजभिए बंधुओं ने लाठी से दोनों पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

School id scam nilesh waghmare created more than 100 bogus ids

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 09:39 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Nagpur
  • Nagpur News

सम्बंधित ख़बरें

1

हुड़केश्वर से लेकर भंडारा तक वाहन चोरी, पुलिस के हाथ लगा शातिर चोर इरफान, लाखों का सामान जब्त

2

कोंकण तट पर समुद्र में होगी उथल-पुथल, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें महाराष्ट्र के मौसम का हाल

3

अब आरक्षण की चोरी! 174 आरक्षित इंजीनियरिंग सीटों की लूट, नागपुर-पुणे-मुंबई के ये कॉलेज लगा रहे चूना

4

मनपा के 2 सुपरवाइजर के खिलाफ मामला दर्ज, तंग आकर सफाईकर्मी ने की थी आत्महत्या

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.