कोंकण तट पर समुद्र में होगी उथल-पुथल, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें महाराष्ट्र के मौसम का हाल
Maharashtra Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में कुछ स्थानों पर रविवार को भी भारी बारिश से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई के मरीन ड्राइव का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मुंबई शुक्रवार रात से ही बारिश का प्रकोप भी बढ़ गया। मुंबई, रायगड समेत तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हाे रही है। 21 अगस्त तक तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में कुछ स्थानों पर रविवार को भी भारी बारिश से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है और बिजली और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मुंबई में हो रही बारिश को देखते हुए शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया था। लेकिन रविवार को इसे हटाकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर और सातारा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
समुंद्र में उथल-पुथल बनी रहेगी
कोंकण तट पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और समुद्र में उथल-पुथल बनी रहेगी, इसलिए मछुआरों से इस दौरान समुद्र में जाने से बचने की अपील की गई है। आपदाओं के प्रति सतर्क रहने के लिए ‘सचेत’ ऐप के ज़रिए नागरिकों को अलर्ट संदेश भेजे जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को आपदा के संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
#WATCH | Maharashtra: Morning visuals from Marine Drive as rain lashes various parts of Mumbai. pic.twitter.com/P6rlzSlvvI — ANI (@ANI) August 17, 2025
विदर्भ में ऑरेंज और येलाे अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने विदर्भ में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। नागपुर में कभी धूप तो कभी छांव का का खेल जारी है। विदर्भ के चंद्रपुर, गड़चिरोली और यवतमाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नागपुर, अकोला, भंडारा, अमरावती, बुलढाणा, गोंदिया, वर्धा और वाशिम में येलाे अलर्ट है।
यह भी पढ़ें:- मुंबई हुई पानी-पानी, भारी बारिश से ट्रेनों की रफ्तार थमी, सड़कें बनीं झील
नागपुर में शनिवार दोपहर 3.30 बजे के बाद करीब 1 घंटे की हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सिटी में बीते 33 घंटों यानी शुक्रवार की सुबह 8.30 से शनिवार की शाम 5.30 बजे तक कुल 53.2 मिमी बारिश दर्ज की।
वहीं मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के महराठवाड़ा के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलाे अलर्ट जारी किया है। छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली और नांदेड़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
